जहानाबाद : शकूराबाद प्रीमियर लीग नाइट टूर्नामेंट में उचिटा इलेवन ने हसनपुर इलेवन को 20 रन से हराया

जहानाबाद के शकूराबाद बाजार में आयोजित प्रीमियर लीग नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का रोमांचक समापन हो गया. फाइनल मुकाबले में उचिटा इलेवन ने हसनपुरा इलेवन को 20 रनों से हराकर ट्रॉफी अपने नाम कर ली.

रतनी प्रखंड के सेसम्बा पंचायत अंतर्गत शकूराबाद बाजार में आयोजित प्रीमियर लीग नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का रोमांचक समापन हुआ. फाइनल मुकाबले में उचिटा इलेवन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए हसनपुरा इलेवन को 20 रन से हराकर खिताब अपने नाम किया. टूर्नामेंट का उद्घाटन सेसम्बा पंचायत के पूर्व मुखिया प्रतिनिधि शाह उमैर आलम और वार्ड सदस्य अजीत कुमार ने फीता काटकर किया.

ग्रामीण युवाओं की प्रतिभा की हुई सराहना

उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए शाह उमैर आलम ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में क्रिकेट के प्रति युवाओं का उत्साह लगातार बढ़ रहा है. सीमित संसाधनों के बावजूद ग्रामीण खिलाड़ी अपनी प्रतिभा के दम पर बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं. उन्होंने खिलाड़ियों से खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने की अपील की.

उचिटा इलेवन ने 20 रन से दर्ज की जीत

टूर्नामेंट में कुल आठ टीमों ने हिस्सा लिया. फाइनल मुकाबले में उचिटा इलेवन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित आठ ओवर में 60 रन बनाए. जवाब में हसनपुरा इलेवन की टीम आठ ओवर में छह विकेट खोकर 40 रन ही बना सकी. इस तरह उचिटा इलेवन ने 20 रन से मुकाबला जीतकर ट्रॉफी अपने नाम कर ली.

विजेता और खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

समापन समारोह में विजेता टीम उचिटा इलेवन को आयोजक समिति के अध्यक्ष तनु कुमार ने ट्रॉफी के साथ 2,100 रुपये का नकद पुरस्कार प्रदान किया. उपविजेता हसनपुरा इलेवन को ट्रॉफी और 1,100 रुपये की पुरस्कार राशि दी गई. शानदार प्रदर्शन के लिए हसनपुरा टीम के खिलाड़ी बिट्टू कुमार को मैन ऑफ द मैच चुना गया. मैच देखने के लिए बड़ी संख्या में खेल प्रेमी और स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे. इस दौरान रोहित कुमार, दीपक कुमार, राहुल कुमार, मोनू कुमार, गौरव कुमार सहित कई गणमान्य लोगों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Avinash kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >