जहानाबाद: कोचिंग जा रहे छात्रों के साथ बेरहमी से मारपीट, दो गंभीर रूप से घायल

Jahanabad News: दोनों घायलों का इलाज स्थानीय अस्पताल में कराया जा रहा है. दोनों जख्मी सहोदर भाई बताया जाता है.

घोसी (जहानाबाद)से सुनील शर्मा की रिपोर्ट
Jahanabad News: घोसी में कोचिंग पढ़ने जा रहे दो छात्रों के साथ एक युवक द्वारा बेरहमी से मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है. घटना में धौतालबिगहा गांव निवासी प्रिंस कुमार एवं शिशुपाल कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए. दोनों घायलों का इलाज स्थानीय अस्पताल में कराया जा रहा है. दोनों जख्मी सहोदर भाई बताया जाता है.

मिली जानकारी के अनुसार, प्रिंस कुमार और शिशुपाल कुमार काईमेक्स कोचिंग के लिए जा रहे थे. इसी दौरान द थर्ड आई लाइब्रेरी में पढ़ने वाले दो-तीन छात्र ने किसी बात को लेकर दोनों के साथ मारपीट शुरू कर दी. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आरोपी ने दोनों छात्रों को सड़क पर गिराकर बेरहमी से पीटा. घटना के दौरान आसपास काफी संख्या में लोग मौजूद थे, लेकिन किसी ने बीच-बचाव करने का साहस नहीं दिखाया. कई लोग घटना का वीडियो बनाते रहे, जबकि दोनों छात्र मदद की गुहार लगाते रहे.

घायल दोनों घटना की जानकारी पुलिस को दी

मारपीट में गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद दोनों छात्र किसी तरह घोसी थाना पहुंचे और घटना की जानकारी पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हुई और दोनों घायलों को इलाज के लिए पीएचसी अस्पताल घोसी भेजा. चिकित्सकों द्वारा उनका उपचार किया जा रहा है.

पुलिस घटना की जांच कर रही

घोसी थाना पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी छात्र की पहचान कर ली है और उसके खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी है. पुलिस का कहना है कि घटना की जांच की जा रही है तथा दोषी के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी.

Also Read: जहानाबाद में इबोला अलर्ट: विदेश यात्रा कर लौटे लोगों की होगी विशेष मॉनिटरिंग

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajeev Kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >