कांग्रेस ने आतंकी हमले में मारे गये लोगों को दी श्रद्धांजलि
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर पूरे भारत के सभी जिला मुख्यालयों पर पहलगाम में आतंकी हमला में मारे गए निर्दोष लोगों के प्रति श्रद्धांजलि एवं कैंडल मार्च का आयोजन किया गया.
जहानाबाद नगर. अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर पूरे भारत के सभी जिला मुख्यालयों पर पहलगाम में आतंकी हमला में मारे गए निर्दोष लोगों के प्रति श्रद्धांजलि एवं कैंडल मार्च का आयोजन किया गया. जिला कांग्रेस कमेटी जहानाबाद के द्वारा कैंडल मार्च शहर के प्रमुख स्थल अस्पताल मोड़ से होते हुए अरवल मोड़ पर समाप्त किया गया. कैंडल मार्च का नेतृत्व जिला अध्यक्ष इस्त्याक आजम एवं कार्यकारी अध्यक्ष रामप्रवेश ठाकुर ने किया. कैंडल मार्च को संबोधित करते हुए नेताओं ने कहा कि पहलगाम में आतंकी हमलों में मारे गए 26 निर्दोष लोगों के प्रति पुरे देश में शोक है. हम सभी विपक्षी दल सरकार से मांग करते हैं कि सरकार आतंकियों के खिलाफ कोई भी कदम उठाए हम उनके साथ हैं. साथ ही हम कांग्रेस पार्टी देश के गृहमंत्री से इस्तीफा की मांग करते हैं. देश की जनता ही सुरक्षित नहीं रहेगी ऐसे कमजोर गृहमंत्री को रहने कि जरूरत नहीं है. आतंकी हमला में मारे गए लोगों के प्रति हम उपस्थित कांग्रेसी उनके प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं. कैंडल मार्च में जिला कांग्रेस के पूर्व प्रवक्ता प्रो भूषण कुमार सिंह, हरिनारायण द्विवेदी, पूर्व अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा, वरिष्ठ दलित नेता अशोक कुमार प्रियदर्शी, कन्हाई शर्मा, वशिमुल हक रुस्तम, नागेन्द्र चंद्रवंशी, चन्द्रिका प्रसाद मण्डल, प्रेम कुमार, आबिद मजीद इराकी, जोगेंद्र यादव, प्रो संजीव कुमार, सुरेन्द्र सिंह, इशाक अहमद,रामपुकार यादव सहित कई लोग शामिल हुए.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.