विद्यालय स्तर पर स्पोर्ट्स एक्टिविटी को बढ़ावा देने के लिए शुरू हुआ मशाल कार्यक्रम

मशाल कार्यक्रम के तहत स्कूल स्तर पर पांच विधाओं में खेल प्रतियोगिता शुरू हुई है. टेस्ट के बाद चयनित बच्चे क्रिकेट बॉल थ्रो, हाइ जंप, रेस, साइकलिंग, फुटबाल, वॉलीबाल खेल प्रतियोगिता में भाग ले रहे हैं.

जहानाबाद नगर. मशाल कार्यक्रम के तहत स्कूल स्तर पर पांच विधाओं में खेल प्रतियोगिता शुरू हुई है. टेस्ट के बाद चयनित बच्चे क्रिकेट बॉल थ्रो, हाइ जंप, रेस, साइकलिंग, फुटबाल, वॉलीबाल खेल प्रतियोगिता में भाग ले रहे हैं. स्कूल स्तर पर बच्चों का चयन किया जायेगा. इस प्रतियोगिता का आयोजन शिक्षा विभाग, खेल विभाग और बिहार खेल प्राधिकरण की ओर से संयुक्त रूप से किया जा रहा है. स्कूल स्तर पर बच्चे चयनित होने के बाद कंपलेक्स रिसोर्स सेंटर (सीआरसी) स्तर पर प्रतियोगिता में शामिल होंगे. इसके बाद प्रखंड स्तर पर ये बच्चे प्रतियोगिता में भाग लेंगे. सीआरसी स्तर पर चयनित होने के बाद बच्चे जिला स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल होंगे. जिलास्तर पर चयनित होने के बाद ये बच्चे राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल होंगे. इस प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यालय स्तर पर स्पोर्ट्स एक्टिविटी को बढ़ावा देने के साथ ही खिलाड़ियों को तैयार करना है. मशाल कार्यक्रम के तहत गुरुवार को आदर्श मध्य विद्यालय उंटा में कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ जिसमें उंटा विद्यालय के खिलाड़ियों का मुकाबला उर्दू मिडिल स्कूल के छात्रों के साथ हुआ. मुकाबला से पूर्व विद्यालय के प्रधानाध्यापक प्रमोद कुमार ने खिलाड़ियों से मिलकर उनका हौसला बढ़ाया. साथ ही उन्हें खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने की अपील किया. इधर सीआरसी उत्क्रमित हाईस्कूल डेढ़सैया में मशाल प्रतियोगिता का आयोजन हुआ. यह प्रतियोगिता संकुल स्तरीय आयोजित हुआ. प्रतियोगिता 24 में तक चलेगा. प्रतियोगिता में उच्च विद्यालय ढेढ़सैया, मध्य विद्यालय डेढ़सैया, मध्य विद्यालय सिहटी और मध्य विद्यालय धरमपुर के छात्र छात्राओं ने भाग लिया. सीआरसी डेढ़सैया के व्यवस्थापक कृष्ण मुरारी कुमार और समन्वयक श्रीनिवास के द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया. खेल प्रभारी अरुण कुमार के द्वारा खेल का संचालन कराया गया.

मशाल प्रतियोगिता का संकुल स्तर पर हुआ शुभारंभ : शिक्षा विभाग, बिहार सरकार तथा डीएम अलंकृता पाण्डेय के मार्गदर्शन में मशाल प्रतियोगिता 2024–25 का संकुलस्तरीय आयोजन 22 मई से जिले के सातों प्रखंडों के 99 विद्यालयों में प्रारंभ हुआ. यह प्रतियोगिता शिक्षा विभाग एवं बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित की जा रही है. डीइओ रश्मि रेखा द्वारा बताया गया कि इस प्रतियोगिता का उद्देश्य छात्र-छात्राओं में खेलों के प्रति रुचि को प्रोत्साहित करना है, ताकि विद्यालय स्तर पर प्रतिभाएं उभरें और उन्हें राष्ट्रीय एवं ओलंपिक स्तर तक पहुंचने का अवसर मिल सके.

प्रतियोगिता 22 से 24 मई तक : अंडर-14 एवं अंडर-16 का आयोजित होगा. प्रतियोगिता में प्रतिभागी के रूप में 5445 छात्र एवं छात्राएं एथलेटिक्स, साइकलिंग, कबड्डी, फुटबॉल एवं वॉलीबॉल में भाग लेंगे. प्रत्येक खेल विधा में प्रशिक्षित शारीरिक शिक्षकों के निर्देशन में आयोजन को संरचित एवं अनुशासित रूप से संपन्न कराया जा रहा है. प्रतियोगिता का समापन एवं पुरस्कार वितरण 24 मई को होगा. चयनित छात्र-छात्राओं को मेडल एवं प्रमाण-पत्र प्रदान किए जायेंगे. साथ ही संकुल स्तर पर चयनित प्रतिभागियों को आगामी प्रखंडस्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित किया जायेगा. इस आयोजन के माध्यम से न केवल खेल प्रतिभाओं को मंच दिया जा रहा है, बल्कि स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना, टीमवर्क तथा आत्मविश्वास जैसे गुणों का भी बच्चों में विकास किया जा रहा है. जिला प्रशासन द्वारा ऐसे आयोजनों को लगातार प्रोत्साहित किया जा रहा है ताकि विद्यालय से ओलम्पिक तक की परिकल्पना को साकार किया जा सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amlesh prasad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >