चोरी किये गये पाइप सबमर्सिबल, वायर के साथ तीन गिरफ्तार

ओकरी ओपी की पुलिस ने चोरी के सबमर्सिबल, पाइप एवं वायर के साथ तीन चोर को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार चोर ओकरी ओपी क्षेत्र के पिरोधा का रहने वाला सिद्धेश्वर महतो का पुत्र कृष्ण मुरारी एवं अनुज महतो का पुत्र रोशन कुमार उर्फ साधु कुमार

जहानाबाद. ओकरी ओपी की पुलिस ने चोरी के सबमर्सिबल, पाइप एवं वायर के साथ तीन चोर को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार चोर ओकरी ओपी क्षेत्र के पिरोधा का रहने वाला सिद्धेश्वर महतो का पुत्र कृष्ण मुरारी एवं अनुज महतो का पुत्र रोशन कुमार उर्फ साधु कुमार, जबकि तीसरा चोर पटना जिले के सालिमपुर थाना अंतर्गत समतपुर का रहने वाला बिरजू यादव का पुत्र बेगु यादव बताया जाता है जिसे पुलिस ने चोरी किए गए सबमर्सिबल, पाइप एवं वायर के साथ गिरफ्तार किया है. जिले की पुलिस ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि 8 सितंबर को राजेंद्र कुमार द्वारा पुलिस को लिखित शिकायत की गई थी कि पिरोधा स्थित पश्चिम नहर किनारे कृषि कार्य के लिए सबमर्सिबल बोरिंग कराया गया था जिसे 7 सितंबर की रात में कुछ अज्ञात चोरों द्वारा सबमर्सिबल मोटर, पाइप एवं वायर की चोरी कर ली गई. चोरी की घटना के बाद स्थानीय ओपी में सनहा दर्ज किया गया एवं पुलिस चोरी की घटना को लेकर आगे की कार्रवाई में जुटी थी. इसी क्रम में सूचना मिली कि तीन व्यक्ति खेत में सबमर्सिबल के आसपास घूम रहे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >