Jehanabad : शराब के नशे में हंगामा कर रहे तीन गिरफ्तार

शराबबंदी कानून को सख्ती से लागू करने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत काको थाना पुलिस को एक बार फिर सफलता मिली है. एसपी अपराजित लोहान के निर्देश पर लगातार गश्ती और छापेमारी की जा रही है, जिसके क्रम में पुलिस ने शराब के नशे में हंगामा कर रहे तीन लोगों को गिरफ्तार किया है.

काको. शराबबंदी कानून को सख्ती से लागू करने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत काको थाना पुलिस को एक बार फिर सफलता मिली है. एसपी अपराजित लोहान के निर्देश पर लगातार गश्ती और छापेमारी की जा रही है, जिसके क्रम में पुलिस ने शराब के नशे में हंगामा कर रहे तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. मामले में थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि नियमित गश्ती के दौरान पुलिस टीम ने थाना क्षेत्र के अलग-अलग जगहों से तीन व्यक्तियों को संदिग्ध अवस्था में पकड़ा. पूछताछ और जांच के दौरान उनकी पहचान मीराबिगहा गांव निवासी परमजीत कुमार, लोदीपुर गांव निवासी कृष्णा कुमार तथा मरसुआ गांव निवासी छोटू कुमार के रूप में हुई. पुलिस ने तीनों को हिरासत में लेकर ब्रेथ एनालाइजर से जांच कराई, जिसमें शराब सेवन की पुष्टि हुई. इसके बाद तीनों के खिलाफ बिहार उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया. साथ ही उन्होंने बताया कि शराब के नशे में हंगामा करने और कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी. क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए आगे भी इस तरह का अभियान लगातार जारी रहेगा और दोषियों पर कार्रवाई की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MINTU KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >