Jehanabad : शराब के नशे में हंगामा कर रहे तीन गिरफ्तार

पाली थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस के अनुसार सभी आरोपी शराब के नशे में हंगामा कर रहे थे, जिसके बाद उन्हें हिरासत में लिया गया.

काको/रतनी. पाली थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस के अनुसार सभी आरोपी शराब के नशे में हंगामा कर रहे थे, जिसके बाद उन्हें हिरासत में लिया गया. गिरफ्तार व्यक्तियों में गया जिले के कोच थाना क्षेत्र के एकरिया गांव निवासी रविकांत पासवान, टेकारी थाना क्षेत्र के गहरपुर गांव निवासी धनंजय कुमार तथा पटना जिले के कादिरगंज थाना क्षेत्र के हसनपुरा गांव निवासी शंकर पासवान शामिल हैं. मामले में थाना प्रभारी शिशुपाल कुमार ने बताया कि गश्ती के दौरान संदिग्ध स्थिति में पाए जाने पर तीनों की जांच की गई, जिसमें शराब सेवन की पुष्टि हुई. वहीं रतनी के परसबिगहा थाने की पुलिस ने शराब के खिलाफ अभियान चलाकर छोटकी चैनपुरा गांव में किये गये छापेमारी के दौरान 35 लीटर महुआ शराब बरामद किया है. थानाध्यक्ष जैनेंद्र कुमार भारती ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि छोटकी चैनपुरा में भारी पैमाने पर शराब की खरीद बिक्री की जा रही है जिसके बाद वहां छापेमार दल का गठन कर छापेमारी कराया गया. हालांकि छापेमारी के दौरान बधार से 35 लीटर महुआ शराब बरामद किया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By MINTU KUMAR

MINTU KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >