Jehanabad : अंतरजिला वाहन चोर गिरोह के गिरफ्तार दोनों बदमाशों के ट्रक लूटकांड से भी जुड़े हैं तार

नगर थाना क्षेत्र के वभना के समीप से पकड़े गये अंतरजिला वाहन चोर गिरोह के सदस्यों का ट्रक लूट कांड से भी सीधा संबंध सामने आया है.

जहानाबाद

. नगर थाना क्षेत्र के वभना के समीप से पकड़े गये अंतरजिला वाहन चोर गिरोह के सदस्यों का ट्रक लूट कांड से भी सीधा संबंध सामने आया है. पकड़े गये बदमाशों में शामिल दो आरोपी लंबे समय से पुलिस की तलाश में थे. थानाध्यक्ष ने बताया कि पटना जिले के दुल्हिन बाजार थाना अंतर्गत भरतपुर निवासी नीरज कुमार और सरकूना निवासी पवन कुमार पूर्व में ट्रक लूट और डकैती की घटनाओं में शामिल रहे हैं. दोनों ने 31 नवंबर को नगर थाना क्षेत्र के वभना मेला के समीप हथियार के बल पर ट्रक लूट की घटना को अंजाम दिया था. बताया गया कि आधी रात को हथियारबंद बदमाशों ने उस समय सड़क लूट की वारदात की, जब ट्रक चालक कबाड़ लेकर पटना के बिहटा से पश्चिम बंगाल के रानीगंज जा रहा था. बदमाशों ने अरवल के किंजर से ट्रक का पीछा किया और ओवरटेक कर जबरन वाहन रोक लूटपाट की. इसके बाद चालक को लग्जरी कार में जबरन बैठाकर घंटों बंधक बनाये रखा गया. पुलिस के अनुसार, पटना जिले के दुल्हिन बाजार थाना क्षेत्र के भरतपुर निवासी तीसरा आरोपी सुनील कुमार भी कई आपराधिक घटनाओं में संलिप्त रहा है. वहीं पकड़े गये अपराधियों में भोजपुर जिले के तरारी थाना अंतर्गत बक्संडा निवासी अभिषेक कुमार उर्फ बबलिश शराब तस्करी के धंधे में शामिल रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MINTU KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >