jehanabad news : रेलवे क्रॉसिंग पर डाला छोड़कर भागा ट्रैक्टर चालक

jehanabad news : ट्रेन का परिचालन हुआ बाधित

जहानाबाद नगर. पटना- गया रेलखंड के नदौल स्टेशन के समीप रेलवे क्रॉसिंग पर सोमवार की रात एक ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर का डाला छोड़कर भाग गया. रेलवे ट्रैक पर डाला लगे रहने के कारण ट्रेन परिचालन प्रभावित हुआ. पटना से गया की ओर जा रही पलामू एक्सप्रेस का परिचालन 5 मिनट तक प्रभावित रहा. हालांकि जानकारी मिलते ही आरपीएफ के जवान मौके पर पहुंचे. रेलवे ट्रैक से ट्रैक्टर के डाला को हटवाया, जिसके बाद पलामू एक्सप्रेस अपने गंतव्य के लिए रवाना हुई. इस संबंध में आरपीएफ इंस्पेक्टर प्रदीप यादव ने बताया कि सोमवार की रात एक ट्रैक्टर चालक रेलवे ट्रैक पर ही नदौल क्रॉसिंग के पास ट्रैक्टर का डाला छोड़कर भाग गया. इसकी जानकारी मिलने के बाद आरपीएफ के जवान मौके पर पहुंचे तथा एक अन्य ट्रैक्टर की सहायता से डाला को रेलवे ट्रैक से हटाया गया. इस बीच करीब 5 मिनट तक पलामू एक्सप्रेस का परिचालन प्रभावित रहा. पलामू एक्सप्रेस रेलवे क्रॉसिंग के समीप खड़ी रही. रेलवे ट्रैक से डाला हटाये जाने के बाद ट्रेन अपने गंतव्य के लिए रवाना हुई.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shailesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >