भट्ठे पर सो रहे दरबान को बनाया बंधक, ट्रैक्टर और जेसीबी की चोरी

पुलिसिया गश्ती को धत्ता बताते हुए अज्ञात चोरों द्वारा भट्ठे पर सो रहे दरबान को बंधक बनाकर एक ट्रैक्टर तथा एक जेसीबी मशीन की चोरी कर लिये जाने का मामला प्रकाश मे आया है. घटना जहानाबाद-बिहारशरीफ मुख्य मार्ग पर स्थित सुखदेवबिगहा गांव की है.

काको . पुलिसिया गश्ती को धत्ता बताते हुए अज्ञात चोरों द्वारा भट्ठे पर सो रहे दरबान को बंधक बनाकर एक ट्रैक्टर तथा एक जेसीबी मशीन की चोरी कर लिये जाने का मामला प्रकाश मे आया है. घटना जहानाबाद-बिहारशरीफ मुख्य मार्ग पर स्थित सुखदेवबिगहा गांव की है. घटना के संबंध मे प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती रात सुखदेविगहा गांव में संचालित पप्पू यादव के ईंट भट्ठे पर दर्जनों की संख्या में अज्ञात चोरों ने दस्तक देते हुए भट्ठे पर सो रहे दरबान बिंद पासवान को बंधक बना लिया तथा उसे मिश्रबिगहा गांव के बधार में हाथ-पैर बांध कर छोड़ दिया. वहीं चोरों के अन्य साथियों ने भट्ठे पर लगे अन्य गाड़ियों से डीजल निकालकर वहां खड़े एक ट्रैक्टर तथा जेसीबी में डालकर दोनों गाड़ियों को वहां से ले भागने में सफल रहे. वहीं घटना की सूचना भट्ठे मालिक को सुबह तब लगी जब मिश्र बिगहा के लोग बधार में सुबह अपनी खेत पर गये तो देखा की एक व्यक्ति की बुरी तरह पिटाई कर उसके हाथ पैर को बांधकर बधार में फेंका हुआ है. ग्रामीण फ़ौरन उसके हाथ-पैर को खोलकर उससे मामले की जानकारी ली तथा इसकी सूचना भट्ठे मालिक पप्पू यादव को दी. सूचना पाकर पहुंचे भट्ठे मालिक ने दरबान से मामले की जानकारी ली तथा घटना की सूचना उन्होंने काको थाने की पुलिस को दी. घटना की सुचना पाकर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल पहुंचकर मामले की तहकीकात प्रारंभ की. वहीं घटना को लेकर ग्रामीणों ने पुलिसिया गश्ती पर सवाल उठाते हुए कहा है कि जब एनएच से रात्रि में चोर इतनी बड़ी-बड़ी गाड़ियों की चोरी की घटना को अंजाम दे रहे हैं तो ग्रामीण क्षेत्र की सुरक्षा भगवान भरोसे ही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >