Jehanabad : थानाध्यक्ष ने सेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ निष्पक्ष चुनाव कराने पर की चर्चा

शकुराबाद थाना परिसर में रविवार को आगामी विधानसभा चुनाव निष्पक्ष कराने को लेकर थानाध्यक्ष अनंत कुमार ने सेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ बैठक किया. बैठक में शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने के लिए विभिन्न पहलुओं पर विचार-विमर्श किया गया.

रतनी. शकुराबाद थाना परिसर में रविवार को आगामी विधानसभा चुनाव निष्पक्ष कराने को लेकर थानाध्यक्ष अनंत कुमार ने सेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ बैठक किया. बैठक में शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने के लिए विभिन्न पहलुओं पर विचार-विमर्श किया गया. निष्पक्ष चुनाव कराने व कमजोर मतदाताओं को निर्भिक होकर मतदान करने पर चर्चा किया गया. कमजोर वर्ग के मतदाताओं की सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने को कहा गया. पंचायतों में अलग अलग सेक्टर बनाए गए हैं. थानाध्यक्ष ने कहा कि बैठक से बीडीओ अनुपस्थित रही. आगामी विधानसभा चुनाव शांतिपूर्ण कराने के लिए असामाजिक तत्वों की पहचान किया जा रहा है. प्रत्येक मतदान केंद्र पर पुलिस पदाधिकारी व सेक्टर प्रभारी संयुक्त रूप से मतदाताओं से मुलाकात करेंगे. मतदाताओं से चुनाव के समय उत्पन्न समस्या की जानकारी लेंगे. उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए पुलिस तत्परता से काम करेगी. मौके पर एसआई रामचंद्र सिंह, अरविंद कुमार, सोहन कुमार, सुरेन्द्र राम, लक्ष्मण कुमार के अलावे जेई विशाल कुमार व अन्य अधिकारी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mintu kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >