Jehanabad : हुलासगंज बाजार में जाम की समस्या बरकरार

हुलासगंज बाजार के मेन रोड पर प्रशासन द्वारा हाल ही में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गयी थी, लेकिन यह पहल अधूरी साबित हो रही है.

हुलासगंज. हुलासगंज बाजार के मेन रोड पर प्रशासन द्वारा हाल ही में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गयी थी, लेकिन यह पहल अधूरी साबित हो रही है. सड़क के किनारे मिट्टी भरकर सब्जी बेचने वालों को नहीं हटाए जाने के कारण बाजार क्षेत्र में जाम की समस्या अब भी गंभीर बनी हुई है. स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क के दोनों ओर मिट्टी भरकर उसे सड़क से ऊंचा कर दिया गया है. सुबह होते ही सब्जी विक्रेता इन स्थानों पर अपनी दुकानें सजा लेते हैं. सड़क से ऊंचाई अधिक होने के कारण लोग मजबूरी में अपनी मोटरसाइकिल और अन्य वाहन सड़क पर ही खड़े करते हैं, जिससे दिन भर जाम की स्थिति उत्पन्न हो जाती है. बाजारवासियों और राहगीरों के अनुसार, सड़क पर खड़े वाहनों के कारण आम यातायात बुरी तरह प्रभावित हो रहा है. कई बार हालात इतने गंभीर हो जाते हैं कि एंबुलेंस और अन्य आपातकालीन सेवाओं को भी निकलने में भारी परेशानी होती है. इससे दुर्घटनाओं की आशंका भी लगातार बनी रहती है. इस समस्या को लेकर बाजारवासियों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि सड़क के दोनों किनारों पर भरी गई मिट्टी को हटाकर सड़क को समतल किया जाए, ताकि वाहन सुरक्षित रूप से सड़क किनारे खड़े किये जा सकें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MINTU KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >