Jehanabad : आम जनता के मन में आज भी कायम है बदलाव की आकांक्षा

जन सुराज पार्टी के वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं की जिलास्तरीय संगठनात्मक बैठक शनिवार को आयोजित की गयी, जिसमें संगठन के विस्तार, मजबूती और आगामी कार्यक्रमों को लेकर गहन विचार-विमर्श किया गया.

जहानाबाद.

जन सुराज पार्टी के वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं की जिलास्तरीय संगठनात्मक बैठक शनिवार को आयोजित की गयी, जिसमें संगठन के विस्तार, मजबूती और आगामी कार्यक्रमों को लेकर गहन विचार-विमर्श किया गया. बैठक में जिले के विभिन्न प्रखंडों से बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की भागीदारी रही. बैठक में वरिष्ठ नेता एवं पूर्व एमएलसी रामबली चंद्रवंशी तथा अमजद हुसैन की विशेष उपस्थिति रही. इस अवसर पर रामबली चंद्रवंशी ने कहा कि भले ही बीते समय में कई राजनीतिक चुनौतियां सामने आई हों, लेकिन आम जनता के मन में बदलाव की आकांक्षा आज भी जीवंत है. जन सुराज का उद्देश्य स्पष्ट और निरंतर है, जिसे संगठित प्रयासों और जनसमर्थन के माध्यम से आगे बढ़ाया जायेगा. बैठक के दौरान संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं की भूमिका तय करने, भावी रणनीतियों तथा जमीनी स्तर पर जन सुराज की पकड़ और प्रभाव बढ़ाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गयी. उपस्थित कार्यकर्ताओं ने भी संगठन को सशक्त बनाने के लिए अपने सुझाव साझा किये. बैठक में जिले के कई पदाधिकारी, सक्रिय कार्यकर्ता एवं समर्थक मौजूद रहे, जिससे कार्यक्रम का माहौल उत्साहपूर्ण और सकारात्मक बना रहा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MINTU KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >