Jehanabad : डीइओ ने शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति को तत्काल प्रभाव से किया रद्द

िले में प्रतिनियुक्त सभी शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया गया है.

जहानाबाद नगर.

जिले में प्रतिनियुक्त सभी शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया गया है. डीइओ द्वारा आदेश निर्गत किया गया है, जिसमें उल्लेख किया गया है कि सोशल मिडिया व अन्य श्रोतों के माध्यम से प्रायः शिकायत प्राप्त हो रही है कि जिला अंतर्गत प्रखंडाधीन अवस्थित विद्यालय, प्रखंडाधीन कार्यालय मे लम्बे समय से शिक्षक प्रतिनियुक्त हैं, जबकि विभागीय विडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से दिये गये निर्देश के आलोक में शिक्षकों का प्रतिनियुक्ति नहीं किया जाना है. विभागीय निर्देश के निमित अनुपालन में विभिन्न बैठकों के माध्यम से इस जिले के सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को समय-समय पर अधोहस्ताक्षरी द्वारा आवश्यक दिशा-निर्देश दी गयी है. विभिन्न श्रोतों के माध्यम से प्राप्त कतिपय परिवाद, संबंधित एचएम के प्रतिवेदनानुसार अधोहस्ताक्षरी द्वारा कतिपय शिक्षको की प्रतिनियुक्ति रद्द की गयी है, किंतु अध्यावधि भी शिक्षक को प्रतिनियुक्ति पर रहने की सूचना प्राप्त हो रही है. मूल विद्यालय में छात्र-शिक्षक अनुपात मे शैक्षणिक कार्यों के निष्पादन में कठिनाई उत्पन्न होना समीचीन प्रतीत होता है. ऐसे में सम्यक विचार के बाद जिला अन्तर्गत विभिन्न प्रखंडों में प्रतिनियुक्त शिक्षकों का तत्काल प्रभाव से प्रतिनियुक्ति रद्द करते हुए निर्देशित है कि 24 घंटे के अंदर अपने मूल विद्यालय में योगदान करना सुनिश्चित करेंगे. यह आदेश निर्गत होने के बाद भी यदि शिक्षकों को प्रतिनियुक्त रहने की सूचना अधोहस्ताक्षरी को प्राप्त होती है तो संबंधित बीइओ, एचएम व शिक्षक के विरूद्ध अनुशासनिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी. आदेश निर्गत होने के बाद कोई शिक्षक अन्यत्र विद्यालय, कार्यालय में प्रतिनियुक्त रहने की सूचना प्राप्त होती है तो ऐसी स्थिति में प्रतिनियुक्त शिक्षक का वेतन आदि भुगतान की जिम्मेवारी शिक्षा विभाग की नहीं होगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MINTU KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >