Jehanabad : मेंटेनेंस कार्य को लेकर शहर में तीन घंटे बाधित रही आपूर्ति

शहर के इरकी पावर सब स्टेशन में विभाग द्वारा चलाये जा रहे मेंटेनेंस कार्य को लेकर 3 घंटे तक बिजली आपूर्ति शहर में बाधित हो गई जिसकी वजह से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा.

जहानाबाद सदर. शहर के इरकी पावर सब स्टेशन में विभाग द्वारा चलाये जा रहे मेंटेनेंस कार्य को लेकर 3 घंटे तक बिजली आपूर्ति शहर में बाधित हो गई जिसकी वजह से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. सुबह उठते ही लोग नित्य क्रिया में लीन हो गए लेकिन देखा कि बिजली गायब है तो लोगों द्वारा बिजली आने का इंतजार करना शुरू कर दिया गया. सुबह में 5:30 बजे बिजली गुल हो गई, इसके बाद लगभग 9 बजे बिजली आई. इस दौरान लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा. नित्य क्रिया करते रहने की वजह से अधिकांश घरों में टंकी का पानी समाप्त हो गई. लोग पानी के लिए भी परेशान रहे और चापाकलों का सहारा लेना शुरू कर दिया. ज्ञात हो कि गर्मी के मौसम को देखते हुए साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन प्राइवेट लिमिटेड कंपनी द्वारा सभी जगहों पर मेंटेनेंस का काम शुरू किया गया है. इरकी ग्रिड में कई केवल पुराना हो गया था और खराब भी हो रहा था जिसकी मरम्मति का काम सुबह में ही शुरू कर दिया गया. लगभग 9 बजे बिजली आई तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली. इस बाबत पूछे जाने पर साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के कार्यपालक अभियंता नंदलाल चौधरी ने बताया कि मेंटेनेंस कार्य चल रहा था जिसको लेकर बिजली आपूर्ति बाधित करना पड़ा था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MINTU KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >