Jehanabad : बाइक दुर्घटना में किशोर की गयी जान, दो घायल

एकंगरसराय-जहानाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग-33 पर अलगना मोड़ से आगे शनिवार को हुई बाइक दुर्घटना में 16 वर्षीय किशोर की मौत हो गयी.

जहानाबाद

. एकंगरसराय-जहानाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग-33 पर अलगना मोड़ से आगे शनिवार को हुई बाइक दुर्घटना में 16 वर्षीय किशोर की मौत हो गयी. मृतक की पहचान जहानाबाद निवासी सुधांशु कुमार के रूप में की गयी है. जानकारी के अनुसार सुधांशु अपने दो दोस्तों के साथ बाइक पर सवार होकर कहीं जा रहा था. इसी दौरान अलगना मोड़ से आगे पुल के उस पार अचानक बाइक का संतुलन बिगड़ गया, जिससे बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. हादसे में बाइक पर सवार तीनों युवक सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से जख्मी हो गये.

स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए जहानाबाद सदर अस्पताल लाया गया, जहां इलाज के दौरान सुधांशु कुमार की मौत हो गयी. वहीं उसके साथ बाइक पर सवार दोनों दोस्तों को मामूली चोटें आई हैं. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस सदर अस्पताल पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा किया. इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. किशोर की मौत की खबर मिलते ही परिजन सदर अस्पताल पहुंचे, जहां उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया. यह दुर्घटना शनिवार अपराह्न करीब दो बजे हुई.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MINTU KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >