Jehanabad : अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार किशोरी की गयी जान

थाना क्षेत्र के एनएच 33 स्थित किंजर-अरवल पथ पर डाढ़ापर गांव के समीप शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे बाइक पर सवार तीन लोगों को तेज रफ्तार वाहन ने आमने-सामने से जोरदार टक्कर मार दी.

किंजर

. थाना क्षेत्र के एनएच 33 स्थित किंजर-अरवल पथ पर डाढ़ापर गांव के समीप शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे बाइक पर सवार तीन लोगों को तेज रफ्तार वाहन ने आमने-सामने से जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में अपाची बाइक पर सवार दो महिलाओं सहित एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. सूचना मिलने पर किंजर पुलिस दल-बल के साथ मौके पर पहुंची और सभी घायलों को तुरंत सदर अस्पताल अरवल भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने कंचन कुमारी (17 वर्ष), पिता अजय बिंद, ग्राम हृदयचक, थाना परसबिगहा को मृत घोषित कर दिया. वहीं मृतका की बहन नीलू कुमारी और सूरज कुमार गंभीर रूप से घायल हैं, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर किया गया है. पुलिस के अनुसार सभी लोग भुआपुर में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने गये थे और गुरुवार रात वहीं रुके थे. सुबह शादी संपन्न होने के बाद तीनों एक ही बाइक से अपने गांव हृदयचक लौट रहे थे, तभी रास्ते में किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है. मामले में अब तक आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है. थानाध्यक्ष सिमरन राज ने बताया कि आवेदन मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MINTU KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >