अरवल में अभया ब्रिगेड ने चलाया जागरूकता अभियान, छात्र-छात्राओं को साइबर सुरक्षा और पॉक्सो कानून की दी जानकारी

Arwal anti romeo squad : अरवल में अभया ब्रिगेड द्वारा पीएम श्री मध्य विद्यालय, रामपुर चौरम में एक महत्वपूर्ण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्र-छात्राओं, विशेषकर बालिकाओं को महिला उत्पीड़न, पॉक्सो एक्ट, साइबर अपराध और आपातकालीन सेवाओं के बारे में शिक्षित करना था.

Arwal anti romeo squad : अरवल में एंटी रोमियो स्क्वॉड पिंक पेट्रोलिंग के तहत अभया ब्रिगेड की टीम द्वारा पीएम श्री मध्य विद्यालय, रामपुर चौरम में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस दौरान टीम के सदस्यों ने विद्यालय के छात्र-छात्राओं से सीधे संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं, जिज्ञासाओं एवं सुरक्षा से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की.

कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को महिला उत्पीड़न, पॉक्सो एक्ट, घरेलू हिंसा तथा लैंगिक अपराधों से संबंधित कानूनों की विस्तृत जानकारी दी गई. टीम ने उन्हें उनके अधिकारों और कानूनी सुरक्षा उपायों के प्रति जागरूक किया.

साइबर अपराध से बचाव के बताए उपाय

अभया ब्रिगेड की टीम ने छात्र-छात्राओं को साइबर अपराध और साइबर फ्रॉड के विभिन्न तरीकों से अवगत कराया. साथ ही ऑनलाइन ठगी, संदिग्ध गतिविधियों और डिजिटल सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं की जानकारी देते हुए उनसे बचाव के प्रभावी उपाय भी बताए गए. टीम ने कहा कि किसी भी प्रकार के साइबर अपराध, उत्पीड़न या संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें.

महिला हेल्प डेस्क और डायल-112 की दी जानकारी

कार्यक्रम में थाना स्तर पर स्थापित महिला हेल्प डेस्क, साइबर सुरक्षा तंत्र एवं आपातकालीन सेवा डायल-112 के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई. इसके अलावा नए आपराधिक कानूनों से संबंधित महत्वपूर्ण प्रावधानों पर भी छात्र-छात्राओं को जागरूक किया गया, ताकि वे अपने अधिकारों एवं सुरक्षा उपायों के प्रति सजग रह सकें.

आत्मविश्वास के साथ अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने की अपील

कार्यक्रम के अंत में अभया ब्रिगेड की टीम ने छात्राओं से आत्मविश्वासी बनने तथा किसी भी प्रकार के अन्याय और उत्पीड़न के विरुद्ध निडर होकर आवाज उठाने की अपील की. साथ ही सुरक्षा से जुड़े संसाधनों का आवश्यकतानुसार उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया. टीम ने विद्यालय प्रशासन एवं छात्र-छात्राओं से सहयोग बनाए रखने तथा सुरक्षित, जागरूक और संवेदनशील समाज के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Nishikant kumr

Published by: Nikhil Anurag

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >