जहनाबाद में SP की समीक्षा बैठक, लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन और थाना निरीक्षण के दिए निर्देश

जहानाबाद जिले में लंबित पुलिस मामलों के शीघ्र निष्पादन और कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कोटा किरण कुमार ने समीक्षा बैठक की. बैठक में थानों के कार्यों की विस्तार से समीक्षा की गई और महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए.

Jehanabad News : जहानाबाद जिले में लंबित मामलों के जल्द निष्पादन और कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कोटा किरण कुमार ने रविवार को अंचल पुलिस निरीक्षकों के साथ समीक्षा बैठक की. बैठक में थानों के कार्यों की विस्तार से समीक्षा करते हुए कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए.

लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन का निर्देश

एसपी कोटा किरण कुमार ने सभी अंचल पुलिस निरीक्षकों को लंबित कांडों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि जांच में अनावश्यक देरी नहीं होनी चाहिए और प्रत्येक मामले की नियमित मॉनिटरिंग की जाए.

मालखाना प्रबंधन और थाना निरीक्षण पर जोर

बैठक के दौरान मालखाना प्रबंधन को व्यवस्थित रखने, नियमित रूप से थाना निरीक्षण करने और नोटिस तामिला की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई. एसपी ने सभी अधिकारियों को लंबित कार्यों का शीघ्र निपटारा करने के निर्देश दिए.

कानून-व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश

पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों से पुलिस नियमावली का कड़ाई से पालन करने को कहा. उन्होंने जिले में अपराध नियंत्रण और बेहतर पुलिसिंग सुनिश्चित करने के लिए सतर्कता, जवाबदेही और नियमित निगरानी पर विशेष जोर दिया.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >