देर रात घोसी थाने पहुंचे एसपी, लंबित कांडों के शीघ्र निष्पादन का दिया निर्देश

जहानाबाद एसपी ने घोसी थाने का औचक निरीक्षण कर लंबित मामलों को जल्द निपटाने और रात्रि गश्ती को और अधिक प्रभावी बनाने का कड़ा निर्देश दिया है।

Jehanabad News : जहानाबाद जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने और पुलिसिंग व्यवस्था को प्रभावी करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कोटा किरण कुमार ने देर रात घोसी थाने का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान ड्यूटी पर तैनात अधिकारी और कर्मी अपने कार्य के प्रति सक्रिय मिले. एसपी ने थाना की कार्यप्रणाली, लंबित मामलों की स्थिति और रात्रि गश्ती व्यवस्था का विस्तार से जायजा लिया.

ऑडी रजिस्टर और थाना पंजी की जांच, अनुसंधान की ली जानकारी

निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने ऑडी रजिस्टर की गहन समीक्षा की. उन्होंने थाना में पदस्थापित सभी अनुसंधानकर्ताओं से लंबित मामलों की प्रगति की जानकारी ली. एसपी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि किसी भी मामले के अनुसंधान में अनावश्यक विलंब या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. उन्होंने कहा कि लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन कर पीड़ितों को समय पर न्याय दिलाना पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है.

शिकायतों का त्वरित निष्पादन करने का निर्देश

एसपी ने थाना के विभिन्न पंजी का भी अवलोकन किया. इस दौरान उन्होंने थानाध्यक्ष को लंबित कांडों को अद्यतन करते हुए शीघ्र निष्पादित करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि लोगों की समस्याओं का त्वरित निष्पादन किया जाए, ताकि किसी भी शिकायतकर्ता को बार-बार शिकायत करने की आवश्यकता नहीं पड़े.

चौक-चौराहों के साथ सुनसान इलाकों में बढ़ेगी गश्ती

एसपी ने थानाध्यक्ष को रात्रि गश्ती व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि मुख्य चौक-चौराहों के अलावा रिहायशी, सुनसान और संवेदनशील इलाकों में भी लगातार पुलिस की मौजूदगी सुनिश्चित की जाए. रात के समय संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखने और अपराध की रोकथाम के लिए गश्ती दल को सक्रिय रहने का निर्देश दिया गया.

निरीक्षण के दौरान अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, थानाध्यक्ष और सभी संबंधित अनुसंधानकर्ता मौजूद थे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >