Jehanabad News : शकुराबाद में पांच लीटर शराब के साथ तस्कर और फरार वारंटी गिरफ्तार

शकुराबाद थाने की पुलिस ने मुरहारा गांव में शराब के खिलाफ चलाये गये विशेष अभियान में एक तस्कर को पांच लीटर महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया है.

रतनी. शकुराबाद थाने की पुलिस ने मुरहारा गांव में शराब के खिलाफ चलाये गये विशेष अभियान में एक तस्कर को पांच लीटर महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार तस्कर मुरहारा गांव निवासी मुकेश मांझी है. थानाध्यक्ष अनंत कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि मुरहारा गांव में शराब की खरीद-फरोख्त हो रही है. इस सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी के लिए एक टीम बनायी और जब तस्कर शराब का गैलन लेकर भागने लगा, तो पुलिस ने उसे धर दबोचा. मुकेश मांझी के खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. इसके अलावा, मुरहारा गांव से ही पुलिस ने फरार चल रहे एक वारंटी को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार वारंटी रामाशीष शर्मा है, जिसके खिलाफ न्यायालय से वारंट निर्गत था, लेकिन वह लंबे समय से फरार थे. पुलिस को सूचना मिली थी कि वह अपने घर पर रह रहा है, जिसके बाद पुलिस ने उसे घर से गिरफ्तार किया और थाना लाकर न्यायिक हिरासत में भेज दिया.

काको पुलिस ने शराब बिक्री के आरोपित को पकड़ा

काको. एसपी विनीत कुमार के निर्देश पर काको पुलिस ने अपराधियों और वारंटियों के खिलाफ छेड़े गये अभियान में एक बड़ी सफलता हासिल की है. पुलिस ने कोठिया गांव में छापेमारी कर शराब बिक्री के आरोपित भूरा मांझी को गिरफ्तार किया है. थानाप्रभारी राहुल कुमार के अनुसार, भूरा मांझी पर पहले शराब के बिक्री का मामला दर्ज था, और वह लंबे समय से फरार चल रहा था. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे उसके घर से गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार आरोपित को जेल भेज दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shah abid hussain

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >