घोसी. गोलीकांड मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने फरार चल रहे गिन्जी गांव निवासी आरोपी श्यामजीत कुमार उर्फ श्यामदीप कुमार को दिल्ली से गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. पुलिस के अनुसार श्यामजीत कुमार गोलीकांड मामले में नामजद अभियुक्त है. घटना के बाद वह फरार होकर दिल्ली चला गया था. वह पिछले 11 दिनों से पुलिस की गिरफ्त से बाहर था. उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही थी. तकनीकी अनुसंधान और गुप्त सूचना के आधार पर घोसी थाना पुलिस की टीम ने दिल्ली में छापेमारी कर आरोपी को गिरफ्तार किया. आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे जहानाबाद लाया गया, जहां न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया. घोसी पुलिस ने बताया कि मामले में फरार चल रहे अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए भी लगातार छापेमारी की जा रही है. पुलिस का कहना है कि अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा. इस गिरफ्तारी को गोलीकांड मामले के अनुसंधान में महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है.
गोलीकांड का आरोपित दिल्ली से गिरफ्तार, भेजा गया जेल
घोसी गोलीकांड मामले में फरार चल रहे आरोपी श्यामजीत कुमार को पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है। उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

गोलीकांड का आरोपित दिल्ली से गिरफ्तार, भेजा गया जेल