जहानाबाद: शराब बेचने का विरोध करने पर मारपीट, सात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

Jahanabad News: अवैध शराब बिक्री के विरोध करने पर आरोपी उग्र हो गए और मारपीट करने लगे. दूसरे दिन भी आरापियों ने दोबारा घर पर आकर मारपीट की.

जहानाबाद से आलोक कुमार की रिपोर्ट Jahanabad News: कोडौना थाना क्षेत्र के गुढ़ियारी गांव में शराब बिक्री का विरोध करने पर एक व्यक्ति के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है. इस संबंध में पीड़ित टुनटुन कुमार ने स्थानीय थाना में सात नामजद आरोपियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है.

थाने में दिए गए आवेदन में टुनटुन कुमार ने आरोप लगाया है कि उनके गांव के नीतीश कुमार, श्रवण कुमार, शिवकुमार यादव समेत सात लोग अवैध रूप से शराब का कारोबार करते हैं. शराब की बिक्री के कारण गांव का माहौल खराब हो रहा है तथा बाहरी लोगों का लगातार आना-जाना लगा रहता है.

महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार का आरोप

पीड़ित के अनुसार, जब उन्होंने शराब बिक्री का विरोध किया तो आरोपी नाराज हो गए. 12 जून को सभी आरोपी हरवे-हथियार से लैस होकर उनके घर पहुंचे और उनके साथ मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया. शोर सुनकर जब परिवार के सदस्य बचाव के लिए पहुंचे तो उनके साथ भी मारपीट की गई. साथ ही महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार करने का भी आरोप लगाया गया है.

आवेदन में यह भी कहा गया है कि घटना के अगले दिन 13 जून को आरोपियों ने दोबारा घर पर पहुंचकर पत्थरबाजी की, जिससे मकान का करकट क्षतिग्रस्त हो गया.

कोडौना थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी

सूचक ने आरोप लगाया है कि आरोपियों ने राम विनय यादव के घर से लाखों रुपये की संपत्ति भी लूट ली। हालांकि पुलिस इस आरोप की भी जांच कर रही है.

कोडौना थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और पूरे प्रकरण की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद दोषियों के खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी.

ALSO READ: शहीद जवान शुभम कुमार का पार्थिव शरीर आज पहुंचेगा पैतृक गांव

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार तीन वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय है. फिलहाल हिंदी डिजिटल मीडिया में कंटेंट राइटर के रूप में अपना योगदान दिए हैं. बिहार के स्थानीय-क्षेत्रिय मुद्दों पर विशेष नजर बनाए रखते है. राजीतिक-सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरो पर पकड़ है. खबरों की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए स्रोतों की जांच के साथ तथ्यों की पुष्टि अनिवार्य रूप से करते हैं.

विशेषज्ञता

राजीव कुमार खास तौर पर राजनीति की खबर,ब्रेकिंग न्यूज, रियल टाइम खबरें और मौसम की खबर समेत रिसर्च आधारित खबरें करते हैं. इसके अलावा वह हर तरह के इवेंट का पल-पल का लाइव कवरेज भी करते हैं. सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर नजर बनाएं रखते है. खासकर राजनीति से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस रखते है. बिहार की राजनीति पर हमेशा नजर रहती है.

पत्रकारिता अनुभव

राजीव कुमार ने पत्रकारिता में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद प्रतिष्ठित संस्थान में पत्रकारिता की शुरुआती ज्ञान लिया, यहां हेडलाइन, ब्रेकिंग न्यूज, लाइव कवरेज,खबर की थीम, खबरों में तथ्य आदि के बारे में बारीकी से समझा. जिले से जुड़ी खबर, लोकल खबर समेत कई खबरों की जानकारी मिली.

शिक्षा/पुरस्कार

मूल रूप से बिहार के पूर्वी चंपारण के बाबा सोमेश्वरनाथ नगरी रहने वाले राजीव कुमार ने महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में पारास्नातक की डिग्री हासिल किया. काम करने के दौरान बेतहर हेडिंग और एनओडी पैकेज पर दो-दो पुरस्कार प्राप्त है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >