जहानाबाद: आर्म्स एक्ट व पास्को एक्ट के आरोपी समेत पुलिस ने सात को किया गिरफ्तार

Jahanabad News: पुलिस ने 24 घंटे में छापेमारी अभियान चलाकर फरार आरोपियों को गिरफ्तार किया. कई जगहों पर वाहन चेकिंग भी किया गया. छापेमारी के दौरान एक देसी कट्टा, दो जिंदा कारतूस, एक मोटरसाइकिल और दो मोबाइल फोन भी किए गए बरामद

जहानाबाद से संजय अनुराग की रिपोर्ट
Jahanabad News: जहानाबाद जिले की पुलिस ने पिछले 24 घंटे के दौरान चलाए गए छापेमारी अभियान में आर्म्स एक्ट और पास्को एक्ट के आरोपी सहित 7 लोगों को गिरफ्तार किया.

इस दौरान पुलिस को एक देसी कट्टा दो जिंदा कारतूस एक मोटरसाइकिल और दो मोबाइल फोन 11 लीटर देसी शराब शराब बनाने के उपकरण और 445 किलो जावा महुआ भी बरामद किया गया है.

पंडूई और परमा गांव में कार्रवाई की गयी

पुलिस ने पारसबीघा थाना क्षेत्र के पंडूई गांव से आर्म्स एक्ट के आरोपी उत्तम कुमार को गिरफ्तार की है. जबकि घोसी थाना क्षेत्र के परमा गांव से पोक्सो एक्ट के आरोपी सिद्धि कुमार को गिरफ्तार किया है. इसके अलावा पाली थाना क्षेत्र के उत्तर क्षेत्र गांव से इश्तेहार वारंटी इंदल मांझी को भी गिरफ्तार किया गया है. बाकी चार अन्य लोग शराब बेचने और शराब पीने के आरोप में पकड़े गए हैं.

वाहन चेकिंग के दौरान 19 हजार जुर्माना वसूला

पिछले 24 घंटे के दौरान जहानाबाद नगर थाना क्षेत्र सहित जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र में चलाए गए वाहन चेकिंग अभियान के दौरान विभिन्न वाहन मालिकों पर 19 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया है.

ALSO READ: शहीद जवान शुभम कुमार का पार्थिव शरीर आज पहुंचेगा पैतृक गांव

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार तीन वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय है. फिलहाल हिंदी डिजिटल मीडिया में कंटेंट राइटर के रूप में अपना योगदान दिए हैं. बिहार के स्थानीय-क्षेत्रिय मुद्दों पर विशेष नजर बनाए रखते है. राजीतिक-सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरो पर पकड़ है. खबरों की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए स्रोतों की जांच के साथ तथ्यों की पुष्टि अनिवार्य रूप से करते हैं.

विशेषज्ञता

राजीव कुमार खास तौर पर राजनीति की खबर,ब्रेकिंग न्यूज, रियल टाइम खबरें और मौसम की खबर समेत रिसर्च आधारित खबरें करते हैं. इसके अलावा वह हर तरह के इवेंट का पल-पल का लाइव कवरेज भी करते हैं. सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर नजर बनाएं रखते है. खासकर राजनीति से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस रखते है. बिहार की राजनीति पर हमेशा नजर रहती है.

पत्रकारिता अनुभव

राजीव कुमार ने पत्रकारिता में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद प्रतिष्ठित संस्थान में पत्रकारिता की शुरुआती ज्ञान लिया, यहां हेडलाइन, ब्रेकिंग न्यूज, लाइव कवरेज,खबर की थीम, खबरों में तथ्य आदि के बारे में बारीकी से समझा. जिले से जुड़ी खबर, लोकल खबर समेत कई खबरों की जानकारी मिली.

शिक्षा/पुरस्कार

मूल रूप से बिहार के पूर्वी चंपारण के बाबा सोमेश्वरनाथ नगरी रहने वाले राजीव कुमार ने महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में पारास्नातक की डिग्री हासिल किया. काम करने के दौरान बेतहर हेडिंग और एनओडी पैकेज पर दो-दो पुरस्कार प्राप्त है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >