Jehanabad : गरीब व असहायों की सेवा ही सबसे बड़ा धर्म : विधायक

कड़ाके की सर्दी में जरूरतमंदों को राहत मिले, इस उद्देश्य से समर्थवान लोग लगातार आगे आ रहे हैं. उनके द्वारा कंबल का वितरण किया जा रहा है.

जहानाबाद

. कड़ाके की सर्दी में जरूरतमंदों को राहत मिले, इस उद्देश्य से समर्थवान लोग लगातार आगे आ रहे हैं. उनके द्वारा कंबल का वितरण किया जा रहा है. इसी कड़ी में रविवार को सामाजिक कार्यकर्ता चंदन कुमार यादव ने सदर प्रखंड के मुस्तीचक गांव में सैकड़ों जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया. इस मौके पर विधायक राहुल कुमार ने भी अपने हाथों से जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया. इस मौके पर उन्होंने कहा कि मानवता की सेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं है. चंदन यादव की जितनी भी प्रशंसा की जा वह कम होगी. वहीं सामाजिक कार्यकर्ता चंदन कुमार यादव ने कहा कि यह हमारा कर्तव्य बनता है कि समाज में उन लोगों की मदद करें जो जरूरतमंद है. इस कड़ाके की सर्दी मे कई लोगों के पास अभी भी पर्याप्त कपड़े नहीं है. नौरू पंचायत के वैसे लोगों को चिन्हित कर कंबल प्रदान किया गया है. इसके पीछे हमारी कोई महत्वाकांक्षा नहीं है, बल्कि मानवता की सेवा की सोच हमें यह कार्य की प्रेरणा दिया है. उन्होंने कहा कि मेरी कोशिश होगी कि आगे भी इस तरह लोगों की सेवा करते रहें. इस दौरान कंबल प्राप्त करने वाले जरुरतमंद काफी खुश नजर आ रहे थे. कंबल प्राप्त कर जरूरतमंद चंदन कुमार यादव को आभार जाता रहे थे. उन लोगों का कहना था कि समाज में ऐसे लोग जब तक रहेंगे गरीबों के कष्टों का निवारण होता रहेगा. लगभग 1500 लोगों के बीच कंबल का वितरण किया गया. वहीं कंबल वितरण में शामिल होने पहुंचे राजद प्रवक्ता डॉ शशिरंजन उर्फ पप्पू यादव ने कहा कि ठंड के मौसम में जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण करना सराहनीय कदम है. वे आगे भी सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते रहें और गरीब-असहाय लोगों की दुआ उनको मिलती रहेगी. कंबल वितरण कार्यक्रम में विमल यादव, लालू यादव, दिनेश यादव, किशुनधारी यादव, मंजू यादव, राजा बाबू, सुनील कुमार, मिथिलेश यादव, राहुल कुमार, मनोज कुमार, सुरेन्द्र कुमार, अवधेश यादव, उमेश कुमार, अनिल यादव, अजय यादव, सागर यादव सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MINTU KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >