डीइओ ने औचक निरीक्षण में कोताही बरतने वाले विद्यालय प्रबंधन को लगायी फटकार

निरीक्षण के दौरान जिला शिक्षा पदाधिकारी द्वारा विद्यालय परिसर की हर गतिविधि का जायजा लिया.

जहानाबाद नगर. जिला शिक्षा पदाधिकारी सरस्वती कुमारी द्वारा विद्यालयों में शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से बुधवार को मध्य विद्यालय सातनपुर, उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय सातनपुर तथा मध्य विद्यालय अहियासा का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान जिला शिक्षा पदाधिकारी द्वारा विद्यालय परिसर की हर गतिविधि का जायजा लिया. जिला शिक्षा पदाधिकारी ने पाया कि स्कूल परिसर में साफ-सफाई का और विद्यार्थियों की उपस्थिति संतोषजनक नहीं थी. इसके साथ ही मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता और शैक्षणिक गतिविधियों में अनियमितताएं पाई गईं जिसे देखकर नाराजगी व्यक्त किया गया. व्यवस्थाओं में कमी के मद्देनजर स्कूल प्रबंधन को कड़ी फटकार लगाई तथा बताया गया कि सबंधित के विरुद्ध कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी उन्होंने स्पष्ट किया कि बच्चों के भविष्य के साथ किसी भी प्रकार का कोताही बबर्दाश्त नहीं किया जाएगा. निरीक्षण के दौरान जिला शिक्षा पदाधिकारी ने स्वयं कक्षाओं में जाकर बच्चों को पढ़ाया और उनसे विभिन्न विषयों पर सवाल-जवाब किए. उन्होंने उन्हें जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया जिससे बच्चों में काफी उत्साह नजर आया. अंत में उन्होंने विद्यालय प्रशासन को निर्देश दिया कि स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जाए और बच्चों को नियमित रूप से होमवर्क दिया जाए. उन्होंने शिक्षकों को स्पष्ट निर्देश दिए कि होमवर्क की जांच भी हर रोज होनी चाहिए ताकि बच्चों की पढ़ाई निरंतर बनी रहे. उन्होंने कहा कि वे भविष्य में भी इसी तरह के औचक निरीक्षण जारी रखेंगी ताकि जिले की शिक्षा व्यवस्था में सुधार हो सके.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AMLESH PRASAD

AMLESH PRASAD is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >