जहानाबाद पुलिस कार्यालय में रक्षाबंधन के पावन अवसर पर मानस स्कूल और साई सेंटर की छात्राओं ने पुलिस अधीक्षक कोटा किरण कुमार एवं अपर पुलिस अधीक्षक मनोज पांडे को राखी बांधकर त्यौहार मनाया.
बच्चों ने अधिकारियों को राखी बांधकर मिठाई खिलाई. जिससे पुलिस कार्यालय का माहौल भावुक और खुशनुमा हो गया. पुलिस अधीक्षक ने बच्चों से बातचीत की. उन्हें मिठाई खिलाई और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की. पुलिस अधीक्षक ने कहा कि यह पहल पुलिस और समाज के बीच सुरक्षा सम्मान और अपनत्व के रिश्ते को मजबूत करती है.
इधर मॉडर्न स्कूल टेहटा के होनहार विद्यार्थियों ने टेहटा थाना परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लिया. इस अवसर पर पुलिस कर्मियों के साथ मिलकर बच्चों ने कई पौधे लगाए और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया. थाना अध्यक्ष ने कहा कि यह पहल न केवल पर्यावरण को हरा-भरा बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है. बल्कि बच्चों में सामाजिक जिम्मेदारी और प्रकृति प्रेम की भावना को भी जागृत करती है.
