जहानाबाद सदर अस्पताल की बिल्डिंग निर्माण के दौरान मजदूर को लगा करंट, अस्पताल में भर्ती

जहानाबाद सदर अस्पताल के भवन निर्माण के दौरान एक 17 वर्षीय मजदूर करंट की चपेट में आकर घायल हो गया. चौंकाने वाली बात यह है कि ठेकेदार ने उसकी उम्र 21 साल बताई है. इस मामले में लेबर लॉ के उल्लंघन की आशंका जताई जा रही है.

jehanabad News : जहानाबाद सदर अस्पताल भवन निर्माण के दौरान एक मजदूर करंट लगने से जख्मी हो गया, जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है, जहां उसका इलाज किया जा रहा है. करंट लगने से घायल मजदूर जीशान अररिया जिले का रहने वाला है जो जहानाबाद में सदर अस्पताल के बनाए जा रहे भवन में मजदूर के रूप में काम कर रहा था. जीशान अपनी उम्र 17 साल बता रहा है, जबकि उसके इलाज के लिए बनाई गई पर्ची में ठेकेदार ने उसकी उम्र 21 साल लिखवाई है. भवन निर्माण का इंजीनियर भी उसकी उम्र 21 साल बता रहे हैं. जीशान सदर अस्पताल के भवन निर्माण कार्य में लगा था, तभी किसी खुले तार की चपेट में आने से उसे करंट का झटका लगा, जिसके कारण वह जख्मी हो गया. हालांकि ठेकेदार बता रहे हैं कि रूम में टाइल्स का काम करने के दौरान उसे करंट लगा है. देखने से भी उक्त मजदूर कम उम्र का लगता है. फिलहाल उसका सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है. प्रभात खबर मजदूर की उम्र की पुष्टि नहीं करता किंतु अगर मजदूर की उम्र कम है तो भवन निर्माण कार्य में लेबर लॉ कानून को ताख़ पर रख कर मजदूरों को काम पर लगाया जा रहा है, यह जांच की विषय है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sanjay Anurag

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >