लंबित सुलह योग्य मामलों की पहचान कर उन्हें लोक अदालत के माध्यम से कराएं निबटारा : सचिव

जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गयी.

जहानाबाद नगर. जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गयी. उक्त बैठक की अध्यक्षता जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव बृजेश कुमार द्वारा की गयी, जिसमें जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों के समस्त थानाध्यक्ष उपस्थित रहे. बैठक में आगामी 09 मई को व्यवहार न्यायालय परिसर में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने तथा अधिक से अधिक मामलों के निष्पादन सुनिश्चित करने पर विस्तारपूर्वक विचार-विमर्श किया गया. सचिव ने उपस्थित थानाध्यक्षों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने थाना क्षेत्रों में लंबित सुलह योग्य मामलों की पहचान कर उन्हें लोक अदालत के माध्यम से निष्पादन के लिए चिन्हित करें, ताकि आम नागरिकों को त्वरित, सुलभ एवं कम खर्चीला न्याय उपलब्ध कराया जा सके. सचिव ने यह भी कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत न्यायपालिका का एक महत्वपूर्ण माध्यम है, जिसके द्वारा आपसी समझौते के आधार पर मामलों का स्थायी समाधान किया जाता है. इसके माध्यम से पक्षकारों के समय, धन एवं श्रम की बचत होती है तथा आपसी सौहार्द भी बना रहता है. बैठक के दौरान सभी थानाध्यक्षों को निर्देश दिया गया कि वे अपने स्तर से आमजन तक राष्ट्रीय लोक अदालत का संदेश पहुंचाएं तथा अधिक से अधिक लोगों को लोक अदालत का लाभ उठाने के लिए प्रेरित करें. साथ ही संबंधित मामलों में आवश्यक सहयोग प्रदान कर न्यायिक प्रक्रिया को सुगम बनाने का आह्वान किया गया. जिला विधिक सेवा प्राधिकार ने जिलेवासियों से अपील की है कि वे आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत में भाग लेकर अपने सुलह योग्य मामलों का निस्तारण कर इस वैकल्पिक न्याय व्यवस्था का लाभ उठाएं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amlesh prasad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >