जहानाबाद के DM कार्यालय में ADM और BJP नेता के बीच बकझक, सरकारी काम में बाधा डालने को लेकर FIR दर्ज

जहानाबाद समाहरणालय में गुरुवार को जांच की फाइल रोकने के मामले में BJP नेता राकेश कुमार और ADM विनय कुमार के बीच तीखी बहस हो गयी.

Bihar News: जहानाबाद समाहरणालय में गुरुवार को BJP नेता राकेश कुमार और ADM विनय कुमार के बीच तीखी बहस हो गयी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. दोनों एक दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं. वीडियो में ADM साहब बोल रहे हैं- मेरे चेंबर में आकर मुझे ही इडियट बोलिएगा… आप बड़का नबाब हैं… वहीं बीजेपी नेता कहते है- बेईमान कहीं का… तुम चार महीने से जांच की फाइल दबा कर बैठे हो. गांव में रैयती जमीन पर नाली का निर्माण कर सात लाख रुपए की निकासी कर ली गई है, लेकिन आप जांच की फाइल को दबा रहे है. इन दोनों के बीच हो रही तू-तू मैं-मैं को वहां मौजूद सुरक्षा कर्मी रोकने की कोशिश भी कर रहे है.

एडीएम और बीजेपी नेता के बीच बहस

घटना के बाद एडीएम विनय कुमार ने भाजपा नेता राकेश कुमार पर सरकारी काम में बाधा डालने का आरोप लगाकर नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करवाई है. यह पूरा विवाद एक पंचायत कर्मचारी के खिलाफ हो रही जांच से जुड़ा है. बतादें कि घोसी थाना क्षेत्र के सोनवा गांव निवासी राकेश कुमार के रैयती जमीन में नाली बना देने के मामले को लेकर एडीएम विनय कुमार के यहां फाइल लंबित था, उसी को लेकर राकेश कुमार एवं एडीएम बिनय कुमार के बीच बाद विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ओर से गाली गलौज तक होने लगा.

बीजेपी नेता पर FIR

राकेश कुमार का कहना है कि उनके गांव में रैयती जमीन पर नाली का निर्माण कर सात लाख रुपए की निकासी कर ली गई है. इस मामले को लेकर उन्होंने सचिव को शिकायत की थी, लेकिन पिछले पांच माह से एडीएम जांच मामले को दबाए बैठे हैं. इसी मामले में भाजपा नेता उनके पास पहुंचे थे, जिस पर ADM साहब आग बबूला हो गए. एडीएम विनय कुमार का कहना है कि खुद को बीजेपी का सीनियर लीडर बताने वाला राकेश कुमार मेरे चेंबर में आकर मेरे साथ अपशब्द एवं दुर्व्यवहार किया है. इसे साथ ही उनके द्वारा लगातार हमें फोन कर एवं व्हाट्सएप के माध्यम से धमकी भी दी जाती थी. इस मामले को लेकर नगर थाने में सरकारी कार्य में बाधा डालने को लेकर राकेश कुमार पर प्राथमिकी दर्ज कराई

Also Read: Giriraj Singh: ‘अफजल गुरु को टुकड़े-टुकड़े गैंग ने…’, BJP MP ने विपक्ष पर बोला हमला

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Radheshyam kushwaha

राधेश्याम कुशवाहा को पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत उन्होंने राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में यूपी डेस्क का नेतृत्व कर रहे हैं. इन्हें धर्म-अध्यात्म, ज्योतिष, राजनीति, अपराध और सकारात्मक खबरों की रिपोर्टिंग व लेखन में विशेष रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >