Jehanabad : मठिया गांव में बंद घर से लाखों की संपत्ति की चोरी

टेहटा थाना क्षेत्र के मठिया गांव में सोमवार की रात अज्ञात चोरों ने बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दिया. थाना से महज कुछ दूरी पर स्थित बंद घर को निशाना बनाते हुए चोरों ने 98 हजार रुपये नकद सहित एक लाख रुपये से अधिक के आभूषण पर हाथ साफ कर दिया.

मखदुमपुर. टेहटा थाना क्षेत्र के मठिया गांव में सोमवार की रात अज्ञात चोरों ने बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दिया. थाना से महज कुछ दूरी पर स्थित बंद घर को निशाना बनाते हुए चोरों ने 98 हजार रुपये नकद सहित एक लाख रुपये से अधिक के आभूषण पर हाथ साफ कर दिया. मामला टेहटा थाना क्षेत्र के एनएच-22 के पास स्थित टेहटा मठ का है, जहां निवासी रंजन कुमार ने बताया कि वे सोमवार शाम घर में ताला लगाकर परिवार के साथ शादी समारोह में शामिल होने रिश्तेदार के यहां गये थे. मंगलवार सुबह पड़ोसी ने फोन कर घर का ताला टूटा होने की सूचना दी. सूचना मिलते ही जब वे घर पहुंचे तो मेन गेट का ताला टूटा हुआ था और घर के अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा था. जांच में पाया गया कि लगभग 98 हजार रुपये नकद और कीमती गहने गायब हैं. पीड़ित के अनुसार चोरी गये सामान की कुल कीमत लगभग 6 लाख रुपये के आसपास है. घटना की लिखित शिकायत टेहटा पुलिस को दी गयी है. पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुटी है. स्थानीय लोगों का कहना है कि मखदुमपुर और टेहटा थाना क्षेत्रों में लगातार चोरी की घटनाएं हो रही हैं, जिससे लोगों में दहशत का माहौल है. खासकर शादी-ब्याह के मौसम में बंद घरों को निशाना बनाया जा रहा है. फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By MINTU KUMAR

MINTU KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >