Jehanabad : अवैध बालू से लदे ट्रैक्टर को पुलिस ने किया जब्त

अवैध खनन पर रोक लगाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे अभियान के तहत मखदुमपुर पुलिस ने एक ट्रैक्टर को जब्त किया है

मखदुमपुर. अवैध खनन पर रोक लगाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे अभियान के तहत मखदुमपुर पुलिस ने एक ट्रैक्टर को जब्त किया है जो अवैध रूप से बालू लादकर ले जाया जा रहा था. शनिवार की शाम मामले की जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष दिवाकर विश्वकर्मा ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक ट्रैक्टर अवैध रूप से बालू लेकर मखदुमपुर की ओर आ रहा है. सूचना के आधार पर पुलिस ने एनएच पर नाकाबंदी की लेकिन चालक पुलिस को देखकर ट्रैक्टर छोड़ फरार हो गया. पुलिस ने मौके से ट्रैक्टर को जब्त कर थाने लाया. थानाध्यक्ष ने बताया कि इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और खनन पदाधिकारी को भी मामले की जानकारी दे दी गई है. उन्होंने कहा कि ट्रैक्टर चालक एवं मालिक की पहचान की जा रही है. पहचान होने के बाद उनके खिलाफ विधि-सम्मत कार्रवाई की जाएगी. पुलिस का कहना है कि अवैध खनन एवं बालू परिवहन में लिप्त किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा.

महिला बोगी में यात्रा करते 10 पुरुष पकड़ाये

जहानाबाद नगर. पटना-गया रेलखंड के जहानाबाद रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ द्वारा चलाये गये जांच अभियान के दौरान महिला बोगी में यात्रा करते 10 पुरुष यात्री को पकड़ा गया है. पकड़े गये सभी पर रेलवे एक्ट के तहत मामला दर्ज करते हुए उन्हें आगे की कार्रवाई के लिए रेलवे कोर्ट भेजा गया है. इस संबंध में आरपीएफ इंस्पेक्टर प्रदीप यादव ने बताया कि जांच अभियान के क्रम में महिला बोगी में यात्रा करते 10 पुरूष यात्री को पकड़ा गया है जिसे रेलवे कोर्ट गया भेजा गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mintu kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >