जहानाबाद: ग्राहकों के पैसे खाते में नहीं किए जमा, बैंक मित्र पर धोखाधड़ी का केस दर्ज

Jehanabad News : वार्ड संख्या-11 स्थित बैंक मित्र केंद्र पर कई ग्राहकों ने आरोप लगाया कि खातों में जमा कराने के लिए बैंक मित्र को नकद राशि दी थी. लेकिन खाते में जमा नहीं की गयी.

Jehanabad News : शहर स्थित पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) की मुख्य शाखा से संबद्ध एक बैंक मित्र के खिलाफ ग्राहकों की जमा राशि का गबन करने के आरोप में नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. शिकायत मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

संजीवनी विकास फाउंडेशन के समन्वयक ने केस किया

जानकारी के अनुसार, संजीवनी विकास फाउंडेशन के समन्वयक जयप्रकाश ने नगर थाना में आवेदन देकर आरोप लगाया है कि नगर थाना क्षेत्र के वभना निवासी सीमा कुमारी, जो पंजाब नेशनल बैंक की मुख्य शाखा के तहत कॉरपोरेट बिजनेस कॉरस्पॉडेंट (बैंक मित्र) के रूप में कार्यरत थीं, ने ग्राहकों के साथ धोखाधड़ी की है.

ग्राहकों का आरोप-खाते में नही जमा की राशि

शिकायत में कहा गया है कि वार्ड संख्या-11 स्थित बैंक मित्र केंद्र पर कई ग्राहकों ने आरोप लगाया कि उन्होंने अपने खातों में जमा कराने के लिए बैंक मित्र को नकद राशि दी थी, लेकिन वह राशि संबंधित खातों में जमा नहीं की गई. आरोप है कि बैंक मित्र ने फर्जीवाड़ा करते हुए ग्राहकों की रकम का गबन कर लिया.

मामले की शिकायत मिलने के बाद नगर थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस का कहना है कि आरोपों की जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

Also Read: चिराग ने घुटनों पर बैठकर भरत तिवारी को दी श्रद्धांजलि, मां और पिता के आंसू पोंछे, कहा- कुछ अधिकारियों ने हत्या की है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >