Jehanabad : सदर अस्पताल की साफ-सफाई पर दें विशेष ध्यान : डीएम

डीएम कुमार गौरव की अध्यक्षता में समाहरणालय के कार्यालय कक्ष में रोगी कल्याण समिति सदर अस्पताल अरवल के शासी निकाय की बैठक संपन्न हुई. जिला पदाधिकारी द्वारा अस्पताल प्रशासन द्वारा गरीब एवं आमजनों को सरकार द्वारा उपलब्ध करायी जा रही योजनाओं को सही तरीके से ससमय उपलब्ध कराने के लिए सिविल सर्जन को निर्देशित किया गया.

अरवल. डीएम कुमार गौरव की अध्यक्षता में समाहरणालय के कार्यालय कक्ष में रोगी कल्याण समिति सदर अस्पताल अरवल के शासी निकाय की बैठक संपन्न हुई. जिला पदाधिकारी द्वारा अस्पताल प्रशासन द्वारा गरीब एवं आमजनों को सरकार द्वारा उपलब्ध करायी जा रही योजनाओं को सही तरीके से ससमय उपलब्ध कराने के लिए सिविल सर्जन को निर्देशित किया गया. साथ ही डीएम ने अस्पताल की साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने, डॉक्टर एवं कर्मियों को रोस्टर के अनुरूप समय पर अपना कार्य संपादित करने के लिए निर्देशित किया गया. मानक के अनुरूप प्रचुर मात्रा में दवाओं की उपलब्धता बनाये रखने के लिए डीएम द्वारा निदेशित किया गया. आगामी ठंड के मौसम को देखते हुए मरीजों एवं कर्मियों के लिए कंबल एवं हीटर का क्रय करने के लिए आकलन कर प्रस्तुत करने के लिए निदेशित किया गया. जिला पदाधिकारी द्वारा सिविल सर्जन को निर्देशित किया गया कि सभी सदस्यों का रोगी कल्याण समिति का पहचान पत्र बनायें. बैठक संपन्न होने के बाद रोगी कल्याण समिति के सभी सदस्यों द्वारा सदर अस्पताल अरवल के विभिन्न विभागों एवं वार्डों का निरीक्षण किया गया. निरीक्षण के क्रम में सभी चिकित्सक एवं कर्मी अपने कार्य पर उपस्थित पाए गए. अस्पताल में मिल रही सुविधाओं का जायजा लेते हुए मरीजों से भी इसकी जानकारी ली गई एवं सरकार के स्तर से मिल रही व्यवस्थाओं से काफी संतुष्ट हुए. बैठक में डीडीसी, सिविल सर्जन, जिला परिषद के सदस्य, नगर परिषद के सदस्य एवं विभाग द्वारा नामित सामाजिक कार्यकर्ता के साथ अन्य उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Mintu kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >