पटना हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति विवेक चौधरी पहुंचे जहानाबाद, डीएम छिरिङ वाई भूटिया ने किया स्वागत

पटना हाईकोर्ट के माननीय न्यायमूर्ति श्री विवेक चौधरी ने जहानाबाद का दौरा किया. जिला अतिथि गृह में डीएम छिरिङ वाई भूटिया और अन्य अधिकारियों ने पुष्पगुच्छ व पौधा भेंट कर उनका स्वागत किया.

पटना उच्च न्यायालय के माननीय न्यायमूर्ति श्री विवेक चौधरी का जहानाबाद आगमन हुआ. उनके पहुंचने पर जिला अतिथि गृह में जिला प्रशासन और न्यायिक अधिकारियों की ओर से स्वागत किया गया.

डीएम ने पुष्पगुच्छ और पौधा भेंट कर किया स्वागत

जिला अतिथि गृह में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश, जहानाबाद विकास कुमार, जिला पदाधिकारी छिरिङ वाई भूटिया और पुलिस अधीक्षक कोटा किरण कुमार ने न्यायमूर्ति विवेक चौधरी का स्वागत किया. इस दौरान उन्हें पुष्पगुच्छ, वाणावर पेंटिंग और पौधा भेंट किया गया.

स्वागत करती DM

पुलिस जवानों ने दिया गार्ड ऑफ ऑनर

न्यायमूर्ति विवेक चौधरी के जहानाबाद आगमन के अवसर पर पुलिस जवानों की ओर से उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर भी प्रस्तुत किया गया. इस दौरान जिला प्रशासन, न्यायिक पदाधिकारी और पुलिस विभाग के अधिकारी मौजूद रहे.

पुलिस जवानों ने दिया गार्ड ऑफ ऑनर

अधिकारियों की मौजूदगी में हुआ स्वागत समारोह

न्यायमूर्ति के स्वागत के दौरान जहानाबाद के प्रमुख प्रशासनिक और न्यायिक पदाधिकारी मौजूद रहे. स्वागत समारोह में जिले की सांस्कृतिक पहचान को दर्शाने वाली वाणावर पेंटिंग भेंट करना भी खास रहा.

जहानाबाद के डीएम को बच्चों ने बांधी राखी, मिठाई खिलाकर मनाया खास पर्व


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By करुणा तिवारी

करुणा तिवारी पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. इनके पास टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में अनुभव हैं. वर्तमान में करुणा तिवारी प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं.

डिजिटल पत्रकारिता में SEO-फ्रेंडली कंटेंट के अनुरूप समाचार लेखन और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए आकर्षक एवं उपयोगी कंटेंट लिखती है. वे समाचारों के लिए प्रभावशाली हेडलाइन, सटीक सबहेडिंग और पाठकों की जरूरत के अनुरूप सरल एवं स्पष्ट भाषा का उपयोग करती हैं. समयबद्धता, तथ्यों की पुष्टि और निष्पक्षता उनके कार्य की प्रमुख विशेषताएं हैं.

इन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों पर काम करना पसंद है. चुनावी गतिविधियों, सरकारी योजनाओं, स्थानीय समस्याओं और आम लोगों से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी नजर रहती है. उनका मानना है कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि समाज को सही, संतुलित और भरोसेमंद जानकारी उपलब्ध कराना भी है.

लगातार सीखने और खुद को बेहतर बनाने की सोच के साथ करुणा तिवारी आधुनिक डिजिटल पत्रकारिता की नई तकनीकों और ट्रेंड्स को अपनाते हुए पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय कंटेंट पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >