Jehanabad : खलिहान में आग लगने से धान व नेवारी जलकर राख

झुनाठी पंचायत अंतर्गत जहांगीरपुर गांव स्थित एक खलिहान में आग लगने से धान सहित नेवारी जलकर राख हो गया. घटना में किसान विनय सिंह को हजारों रुपये मूल्य की फसल का नुकसान हुआ है.

रतनी/मखदुमपुर.

झुनाठी पंचायत अंतर्गत जहांगीरपुर गांव स्थित एक खलिहान में आग लगने से धान सहित नेवारी जलकर राख हो गया. घटना में किसान विनय सिंह को हजारों रुपये मूल्य की फसल का नुकसान हुआ है. मिली जानकारी के अनुसार किसान विनय सिंह के खलिहान में अचानक आग की लपटें उठने लगीं. जब तक ग्रामीण कुछ समझ पाते, तब तक आग बेकाबू होकर खलिहान में रखे धान और नेवारी को अपनी चपेट में ले चुकी थी. ग्रामीणों ने शोर मचाकर इसकी सूचना पीड़ित किसान को दी और तसला, बाल्टी एवं सबमर्सिबल पंप की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तेज आग के सामने उनके प्रयास सफल नहीं हो सके. घटना की सूचना परसबिगहा थाना पुलिस को दी गयी, जिसके बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए अग्निशामक वाहन को मौके पर भेजा गया. करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका, लेकिन तब तक खलिहान में रखा धान और नेवारी पूरी तरह जल चुका था. आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है.

वहीं मखदुमपुर के कचनामा पंचायत अंतर्गत सब्दलपुर गांव स्थित एक खलिहान में आग लग जाने से लाखों रुपए की फसल एवं नेवारी जलकर राख हो गए. जानकारी के अनुसार गांव निवासी सुरेंद्र रजक किसी ग्रामीण का बटाईदारी खेती करते हैं जिनका खलिहान में बिजली के शार्टसर्किट से एकाएक आग लग गई. आग लगने से खलिहान में रखें 4 बीघा धान की फसल एवं नेवारी जलकर राख हो गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MINTU KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >