Jehanabad : गुणवत्ता जांच में कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं : डीएम

जिला पदाधिकारी अमृषा बैंस ने बलीदाद स्थित सीएमआर (कस्टम मिल्ड राइस) गोदाम में अधिप्राप्ति वर्ष 2025-26 के अंतर्गत सीएमआर प्राप्ति कार्य का विधिवत उद्घाटन किया.

अरवल. जिला पदाधिकारी अमृषा बैंस ने बलीदाद स्थित सीएमआर (कस्टम मिल्ड राइस) गोदाम में अधिप्राप्ति वर्ष 2025-26 के अंतर्गत सीएमआर प्राप्ति कार्य का विधिवत उद्घाटन किया. उद्घाटन के उपरांत डीएम ने गोदाम परिसर का भ्रमण कर सीएमआर अधिप्राप्ति से जुड़ी संपूर्ण व्यवस्था का गहन निरीक्षण किया और संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये. निरीक्षण के दौरान जिला पदाधिकारी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि सीएमआर अधिप्राप्ति प्रक्रिया में गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार्य नहीं होगा. उन्होंने निर्देश दिया कि प्राप्त किये जा रहे चावल की गुणवत्ता निर्धारित मानकों के अनुरूप होनी चाहिए. इसी क्रम में डीएम की उपस्थिति में चावल की नमी की मात्रा का मापन, वजन जांच एवं अन्य आवश्यक गुणवत्ता परीक्षण कराये गये, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि गोदाम में आने वाला सीएमआर मानक अनुरूप है. डीएम ने राज्य खाद्य निगम के जिला प्रबंधक को निर्देशित किया कि सीएमआर की प्रत्येक खेप की गुणवत्ता जांच अनिवार्य रूप से करायी जाये. यदि किसी भी स्तर पर चावल की गुणवत्ता मानक से कम पाई जाती है, तो संबंधित राइस मिलरों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए. उन्होंने यह भी कहा कि अधिप्राप्ति कार्य पूरी तरह पारदर्शी एवं जवाबदेह होना चाहिए. जिला पदाधिकारी ने गोदाम में भंडारण के दौरान साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था और उचित रख-रखाव पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत आम नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण खाद्यान्न उपलब्ध कराना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिए अधिप्राप्ति से लेकर भंडारण तक की प्रत्येक प्रक्रिया सुव्यवस्थित होनी चाहिए. डीएम ने सभी संबंधित अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए अधिप्राप्ति वर्ष 2025-26 के अंतर्गत सीएमआर प्राप्ति कार्य को सुचारु रूप से संपन्न कराने का निर्देश दिया. इस अवसर पर राज्य खाद्य निगम अरवल के जिला प्रबंधक, जिला सहकारिता पदाधिकारी सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MINTU KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >