जहानाबाद से संजय अनुराग की रिपोर्ट
Jehanabad Road Accident : बिहारशरीफ–जहानाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग-83 पर लक्ष्मीपुर गांव के पास गुरुवार रात हुए सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. दोनों युवक बारात में शामिल होने जा रहे थे, तभी यह दुर्घटना हो गई.
स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को एंबुलेंस के जरिए जहानाबाद सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है.
लक्ष्मीपुर के पास हादसा, इलाज जारी
जानकारी के अनुसार, भेलावर थाना क्षेत्र के हड़हड़ इमलिया गांव निवासी पवन कुमार और छोटू कुमार बाइक से एक शादी समारोह में जा रहे थे. इसी दौरान लक्ष्मीपुर के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार वाहन को बचाने के प्रयास में उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में गिर गई.
एक की हालत नाजुक
हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें पवन कुमार की हालत ज्यादा नाजुक बताई जा रही है. फिलहाल दोनों का सदर अस्पताल में इलाज जारी है.
इसे भी पढ़ें : भरत तिवारी एनकाउंटर मामले की जांच करेंगे पटना HC के रिटायर्ड जस्टिस विनोद कुमार सिन्हा, कैबिनेट ने दी मंजूरी
