Jehanabad News : जहानाबाद नगर स्थानीय एसएन सिन्हा कॉलेज में 20 अगस्त को शिक्षक संघ के निर्वाचन के बाद शुक्रवार को संघ की आम सभा की पहली बैठक हुई. बैठक में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत किया गया और उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई.
नए पदाधिकारियों को शुभकामना दी
महाविद्यालय के प्रॉक्टर प्रो. (डॉ.) अख्तर रोमानी की उपस्थिति में निर्वाची पदाधिकारी प्रो. (डॉ.) सुबोध कुमार झा ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को कर्तव्य एवं निष्ठा की शपथ दिलाई. इसके बाद पूर्व पदाधिकारियों ने अपने विचार रखे. पूर्व अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) अख्तर रोमानी ने अपने कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाते हुए नए पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं.
दो सदस्यों का सर्वसम्मति से मनोनयन
आम सभा में संघ के सदस्यों ने अपनी अपेक्षाएं साझा कीं और नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया. कार्यकारिणी के दो सदस्यों के रूप में भौतिकी विभागाध्यक्ष डॉ. सिया शरण और रसायनशास्त्र विभागाध्यक्ष निमिषा किरण का सर्वसम्मति से मनोनयन किया गया. दोनों को भी पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई.
नियमावली तैयार करने को छह सदस्यीय कमेटी
संघ की नियमावली तैयार करने के लिए पूर्व अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) अख्तर रोमानी की अध्यक्षता में छह सदस्यीय ड्राफ्ट कमेटी का गठन किया गया. इसमें प्रो. (डॉ.) सुबोध कुमार झा, डॉ. शशिधर गुप्ता, डॉ. सुनील कुमार, श्रीमती कुमकुम कुमारी और डॉ. हर्षवर्धन को सदस्य बनाया गया. डॉ. ओम प्रकाश वर्मा ने सभी सदस्यों का आभार जताया और भरोसा दिलाया कि शिक्षकों की समस्याओं के समाधान के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा. संघ के सचिव डॉ. हर्षवर्धन ने मंच संचालन किया और धन्यवाद ज्ञापन किया.
