Jehanabad : संकल्प पत्र के सभी वादों को पूरा करेगा एनडीए : पूर्व सांसद

एनडीए द्वारा संयुक्त रूप से जारी संकल्प पत्र में किये गये सभी वादों को नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार के नेतृत्व में पूरा किया जायेगा.

Jehanabad Election. अरवल. एनडीए द्वारा संयुक्त रूप से जारी संकल्प पत्र में किये गये सभी वादों को नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार के नेतृत्व में पूरा किया जायेगा. उक्त बातें उत्तर प्रदेश के सहारनपुर संसदीय क्षेत्र के पूर्व सांसद राघव लखनपाल ने भाजपा कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए पत्रकारों से कहीं. उन्होंने कहा कि एनडीए द्वारा जारी सकल पी पत्र में सभी वर्गों का ख्याल रखा गया है. घोषणा पत्र में मुख्य रूप से आगामी विधानसभा के गठन के बाद एनडीए की सरकार बनने पर एक करोड़ युवाओं को 5 साल के अंदर नौकरी दी जायेगी. साथ ही कहा कि किसानों को मिलने वाली किसान निधि के तहत राशि में तीन हजार बढ़ाकर किसानों को दिया जायेगा. शिक्षित बेरोजगारों को पढ़ाई के लिए भी सरकार द्वारा नई व्यवस्था की गई है. उन्होंने कहा कि घोषणा पत्र के माध्यम से 50 लाख पक्का मकान बनाने का भी लक्ष्य रखा गया है. राज्य में कोई भी गरीब लोग मकान के अभाव में परेशानी नहीं झेलेंगे. एनडीए द्वारा जारी घोषणा पत्र में किये गये सभी वादों को शत प्रतिशत धरातल पर उतर जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By MINTU KUMAR

MINTU KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >