Jehanabad : बिहार में विकास के लिए जरूरी है एनडीए की सरकार

जिले के दोनों विधानसभा क्षेत्रों में एनडीए प्रत्याशियों के पक्ष में समर्थन जुटाने के लिए राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (आरएलएसपी) के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा ने शनिवार को कई गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाया.

Jehanabad Election . अरवल. जिले के दोनों विधानसभा क्षेत्रों में एनडीए प्रत्याशियों के पक्ष में समर्थन जुटाने के लिए राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (आरएलएसपी) के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा ने शनिवार को कई गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाया. सबसे पहले वे मधुबन मैदान में हेलीकॉप्टर से पहुंचे, जहां उनका एनडीए कार्यकर्ताओं द्वारा अंगवस्त्र और फूलों के गुलदस्ते से भव्य स्वागत किया गया. इसके बाद उन्होंने रामपुर वैना, पिपरा बांग्ला, बैदराबाद, मोथा, रोजा और आमिर बीघा सहित दर्जनों गांवों में दौरा कर मतदाताओं से एनडीए प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान करने की अपील की. उन्होंने कहा कि अरवल जिले के दोनों विधानसभा क्षेत्रों से भाजपा प्रत्याशी मनोज शर्मा (अरवल) और जदयू प्रत्याशी पप्पू वर्मा (कुर्था) एनडीए की विकास यात्रा को आगे बढ़ाने वाले उम्मीदवार हैं. उन्होंने जनता से शर्मा–वर्मा की जोड़ी को आशीर्वाद देने और दोनों प्रत्याशियों को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की. उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में राज्य और देश में अभूतपूर्व विकास कार्य हुए हैं. जनता का आशीर्वाद ही एनडीए की ताकत है, इसलिए सभी मतदाता एकजुट होकर एनडीए प्रत्याशियों को विजयी बनाएं. उन्होंने कहा कि बिहार की जनता अब जंगल राज में लौटना नहीं चाहती. लोग देख चुके हैं कि उस दौर में राज्य किस स्थिति में था. अब जनता विकास, शिक्षा, रोजगार और कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर एनडीए के साथ है. इस मौके पर दिल्ली के विधायक अजय महावर, बिहार स्टेट बार काउंसिल के अध्यक्ष रमाकांत शर्मा, शिवपूजन सहाय, जितेंद्र पटेल, रविंद्र राम, सुभाष चंद्र यादव, कुशवाहा चंदन सहित दर्जनों कार्यकर्ता और स्थानीय नेता मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mintu kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >