नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस की टीम ने सदर अस्पताल का किया निरीक्षण

भारत सरकार के मिनिस्ट्री आफ हेल्थ के नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस की टीम ने सोमवार को सदर अस्पताल का निरीक्षण किया.

जहानाबाद. भारत सरकार के मिनिस्ट्री आफ हेल्थ के नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस की टीम ने सोमवार को सदर अस्पताल का निरीक्षण किया. जिले की जनता को सदर अस्पताल में क्वालिटी स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए यह कवायद की जा रही है. डॉ एसके सिंह के नेतृत्व में आयी यह टीम सदर अस्पताल के विभिन्न विभागों का निरीक्षण कर वहां की कमियों का आंकलन किया. अस्पताल में उपलब्ध इंफ्रास्ट्रक्चर, चिकित्सा, स्वास्थ्य कर्मी, बेड, इंस्ट्रूमेंट, दवाएं सहित अन्य स्वास्थ्य सेवाओं का निरीक्षण करने के बाद मरीज को दी जा रही सुविधाएं और उपलब्ध सुविधाओं के बीच के गैप का आकलन करने के बाद टीम अपना एसेसमेंट भारत सरकार को उपलब्ध कराएगी, इसके बाद उन कमियों को दूर कर यहां के मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करने की कोशिश की जायेगी. टीम में डॉ एसके सिंह के अलावा राज्य स्वास्थ्य समिति की डॉ रश्मि कुमारी, डॉ सुनील कुमार और पिरामल हेल्थ के रितेश कुमार भी मौजूद थे. इन लोगों ने सदर अस्पताल का निरीक्षण करने के बाद सिविल सर्जन सदा खातून उस्मानी, डीपीएम खालिद हुसैन और सदर अस्पताल की प्रबंधक रितिका से बातचीत की. उनसे सदर अस्पताल में आने वाले मरीजों को उपलब्ध कराई जाने वाली स्वास्थ्य सुविधाओं के विषय में जानकारी प्राप्त की और उसके बाद अपने निरीक्षण के निष्कर्ष से उन्हें अवगत कराया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >