मखदुमपुर में दुकानदारों पर चला नगर पंचायत का बुलडोजर

मंगलवार को नगर पंचायत मखदुमपुर के द्वारा मखदुमपुर बाजार में सड़क किनारे अवैध कब्जा जमाये फुटपाथी दुकानदारों पर प्रशासन का बुलडोजर चला. इस दौरान सड़क किनारे से कई दुकान हटाया गया.

मखदुमपुर . मंगलवार को नगर पंचायत मखदुमपुर के द्वारा मखदुमपुर बाजार में सड़क किनारे अवैध कब्जा जमाये फुटपाथी दुकानदारों पर प्रशासन का बुलडोजर चला. इस दौरान सड़क किनारे से कई दुकान हटाया गया. कार्यपालक पदाधिकारी सिमा कुमारी के नेतृत्व में स्थानीय बाजार के थाना मोड़ से लेकर बस स्टैंड तक बने कई फुटपाथ की दुकान, झोपड़ीनुमा दुकान को ध्वस्त किया गया. वहीं कई सब्जी विक्रेता, फूल विक्रेता को भी झोपड़ियां नष्ट की गईं. इस बाबत नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी सीमा कुमारी ने बताया कि डीएम अलंकृता पांडेय के निर्देश पर सड़क किनारे कब्जा जमाये फुटपाथ की दुकानदारों को हटाया गया है. उन्होंने बताया कि आये दिन मखदुमपुर बाजार में जाम की समस्या बनी रहती है, जिसे देखते हुए यह कदम उठाया गया है. इस दौरान काफी संख्या में पुलिस वालों के जवान तैनात किये गये थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >