जहानाबाद नगर. पटना-गया रेलखंड के इरकी पेट्रोल पंप के समीप ट्रेन से गिरने से एक अधेड़ की मौत हो गयी. मृतक की पहचान बृज बिहारी (57 वर्ष) के रूप में हुई है. मृतक शकुराबाद थाना क्षेत्र के खैरूचक गांव के निवासी थे जो वर्तमान में जहानाबाद कोर्ट एरिया में रहते थे. घटना के संबंध मे मृतक के परिवारजन गजेंद्र कुमार ने बताया कि बृज बिहारी शनिवार को गया जी दवा लेने गये थे. वापसी के दौरान ट्रेन से गिरने के कारण उसकी मौत हो गयी. घटना की सूचना रेल पुलिस को दी गयी. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. विदित हो कि दशहरा पर्व के चलते ट्रेनों में अत्यधिक भीड़ चल रही है. कुछ यात्री ट्रेन के गेट पर बैठकर यात्रा कर रहे हैं, जिससे इस तरह की घटनाएं हो रही हैं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
