जहानाबाद: मेडिकल एजेंसी में कर्मचारी ने ही की चोरी, 90 हजार नकद और दवाएं गायब

जहानाबाद में मेडिकल एजेंसी के कर्मचारी ने 90 हजार नकद और दवाइयां चुराईं। सीसीटीवी फुटेज में चोरी की वारदात कैद, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

jehanabad News : जहानाबाद नगर थाना क्षेत्र के काको मोड़ स्थित एक मेडिकल एजेंसी में दुकान के ही कर्मचारी द्वारा चोरी किये जाने का मामला सामने आया है. दुकान मालिक गणेश कुमार की लिखित शिकायत पर नगर थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. आरोप है कि कर्मचारियों ने मिलकर करीब 90 हजार रुपये नकद और कीमती दवाओं की चोरी की है.

साथी कर्मियों को पैसे देकर चुप कराने का आरोप

दुकान मालिक ने पुलिस को बताया कि पिछले करीब एक महीने से मेडिकल एजेंसी से लगातार नकदी और दवाएं गायब हो रही थीं. शुरुआत में उन्हें किसी बाहरी व्यक्ति पर संदेह था. चोरी की घटनाएं बढ़ने के बाद उन्होंने लंबे समय से बंद पड़े दुकान के सीसीटीवी कैमरों को दोबारा चालू कराया. इसके बाद फुटेज की जांच की गयी, जिसमें कर्मचारी प्रिंस कुमार कथित रूप से चोरी करते हुए कैमरे में कैद हो गया.

साथी कर्मचारी को पैसे देकर चुप कराने का आरोप

शिकायत के अनुसार, प्रिंस कुमार को चोरी करते हुए दूसरे कर्मचारी अनमोल कुमार ने भी देख लिया था. आरोप है कि प्रिंस ने उसे पैसे देकर मामले की जानकारी किसी को नहीं देने के लिए कहा. हालांकि, अनमोल ने इसकी जानकारी दुकान मालिक को दे दी. जांच के दौरान दुकान मालिक के अनुसार यह भी सामने आया कि आरोपी ने महिला कर्मचारी शालिनी कुमारी को भी 500 रुपये देकर मामले को दबाने का प्रयास किया. विरोध करने पर उसके साथ मारपीट किये जाने का भी आरोप लगाया गया है.

रुपये और दवाएं लौटाने को कहा तो दी धमकी

दुकान मालिक का आरोप है कि जब उन्होंने प्रिंस कुमार से चोरी किये गये रुपये और दवाएं वापस करने को कहा तो उसने जान से मारने की धमकी दी और वहां से फरार हो गया. दुकान मालिक ने घटना से संबंधित सीसीटीवी फुटेज पेन ड्राइव में नगर थाना पुलिस को सौंप दिया है.

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच

नगर थाना पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज और अन्य उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच की जा रही है. आरोपित की गिरफ्तारी के लिए भी कार्रवाई की जा रही है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >