जहानाबाद स्टेशन के पास ट्रेन के आगे कूदा युवक, गंभीर घायल; पारिवारिक विवाद में आत्महत्या की कोशिश

जहानाबाद में पत्नी से झगड़े के बाद एक युवक ने ट्रेन के आगे छलांग लगा दी. गंभीर रूप से घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Jehanabad News: पटना-गया रेलखंड के जहानाबाद रेलवे स्टेशन के समीप शुक्रवार को एक युवक ने कथित तौर पर ट्रेन के आगे छलांग लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया. ट्रेन की रफ्तार धीमी होने के कारण उसकी जान बच गई, लेकिन वह गंभीर रूप से घायल हो गया. रेल थाना पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घायल को सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया.

गया जिले का रहने वाला है घायल युवक

पुलिस की जांच और परिजनों को सूचना दिए जाने के बाद घायल की पहचान गया जिले के टेकारी थाना क्षेत्र निवासी मोनू मांझी के रूप में हुई है. घटना की सूचना मिलने के बाद उसके परिजन सदर अस्पताल पहुंचे.

पत्नी से विवाद के बाद उठाया कदम

घायल युवक के बड़े भाई सोनू मांझी ने बताया कि मोनू अपनी पत्नी के साथ पटना से घर लौट रहा था. रास्ते में किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया. इसी दौरान मोनू ट्रेन से उतर गया और आवेश में आकर ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या करने का प्रयास किया.

उन्होंने बताया कि ट्रेन की गति कम होने के कारण उसकी जान बच गई, हालांकि वह गंभीर रूप से घायल हो गया. परिजनों के अनुसार घटना के बाद उसकी पत्नी सदमे में है और कुछ भी कहने की स्थिति में नहीं है. मोनू पटना में राजमिस्त्री का काम करता है.

रेल पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल

घटना की सूचना मिलते ही रेल थाना पुलिस और रेलवे कर्मी मौके पर पहुंचे. घायल युवक को एंबुलेंस से सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज शुरू किया गया.

जांच में जुटी पुलिस

रेल थानाध्यक्ष राजकुमार ने बताया कि घटना की सूचना आम लोगों और रेलवे कर्मियों के माध्यम से मिली थी. सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल को सुरक्षित अस्पताल पहुंचाया गया. उन्होंने बताया कि घायल की हालत फिलहाल खतरे से बाहर है, लेकिन बेहतर इलाज के लिए उसे पटना पीएमसीएच अथवा गया मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है. परिजन उसे गया मेडिकल कॉलेज ले जाने की तैयारी कर रहे हैं. मामले की जांच जारी है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mritunjay Jehanabad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >