Jehanabad : राजस्व कर्मियों के खिलाफ किसान संघर्ष समिति 17 को प्रखंडों में देगी धरना

किसान संघर्ष समिति ने समाहरणालय के समीप एक दिवसीय बैठक कर प्रेस रिलीज जारी कर कहा कि 17 जनवरी को जिले के हर प्रखंड पर राजस्व, कर्मचारी एवं पदाधिकारी के खिलाफ धरना-प्रदर्शन रखा जायेगा.

जहानाबाद नगर.

किसान संघर्ष समिति ने समाहरणालय के समीप एक दिवसीय बैठक कर प्रेस रिलीज जारी कर कहा कि 17 जनवरी को जिले के हर प्रखंड पर राजस्व, कर्मचारी एवं पदाधिकारी के खिलाफ धरना-प्रदर्शन रखा जायेगा. किसान संघर्ष समिति के अध्यक्ष मंजय कुमार ने बताया कि राजस्व कर्मचारी एव पदाधिकारी किसानों-मजदूरों को लूट रहे हैं और प्रशासन दर्शक बनकर देख रही है. किसी भी किसान को दाखिलखारिज, डिमांड अलग, एलपीसी बिना चढ़ावा चढ़ाये नहीं बन रहा है. अगर किसी किसान को दाखिल-खारिज हो भी गया है तो उसे मोटी रकम देनी पड़ रही है.

सभी अंचल कार्यालय में किसान का काम पेंडिंग कर छोड़ दिया जाता है लेकिन सीओ ऑफिस से फरार रहते हैं. वे सरकारी आवास से ही कुछ लोगों को पैसे लेने के लिए लगा रखा हैं. उन्हें किसानों से कोई मतलब नहीं है. किसान परेशान हो चुके हैं और आजीज होकर किसान संवाद यात्रा एवं 17 जनवरी को अंचल मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन रखा है. बैठक में अध्यक्ष के अलावे प्रदेश अध्यक्ष सिद्धनाथ कुमार, कारू यादव, सरजू प्रसाद सिंह, चनदीप चौहान, साधु कुमार, रामलखन प्रसाद, उपेंद्र नारायन सिंह, संतोष सिंह, पितम कुमार, गणेश यादव सहित अन्य लोग उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MINTU KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >