Jehanabad : केवटार गांव में दो घरों से लाखों रपये के गहने की चोरी

मखदुमपुर. प्रखंड के केवटार गांव में शनिवार रात चोरों ने दो घरों में चोरी की घटना को अंजाम देकर सनसनी फैला दी. बताया जा रहा है कि गांव में बारात आने का फायदा उठाकर चोरों ने वारदात को अंजाम दिया.

मखदुमपुर. प्रखंड के केवटार गांव में शनिवार रात चोरों ने दो घरों में चोरी की घटना को अंजाम देकर सनसनी फैला दी. बताया जा रहा है कि गांव में बारात आने का फायदा उठाकर चोरों ने वारदात को अंजाम दिया. जानकारी के अनुसार, गांव निवासी सुधीर कुमार शर्मा के बंद घर का मेन गेट का ताला तोड़कर चोर अंदर घुसे और करीब 30 से 40 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात लेकर फरार हो गए. बताया जाता है कि गृहस्वामी गया में रहकर काम करते हैं और गांव में बीच-बीच में आते-जाते रहते हैं. घर बंद होने का फायदा उठाकर चोरों ने पूरी वारदात को अंजाम दिया. वहीं, गांव के ही धर्मेंद्र कुमार सिंह के घर में भी चोरी हुई, जहां से चोर एक मोबाइल और करीब दो हजार रुपये नकद लेकर फरार हो गए. ग्रामीण अमोद कुमार सिंह ने बताया कि गांव में शादी समारोह होने के कारण अधिकांश लोग वहां व्यस्त थे, जिसका लाभ उठाकर चोरों ने घटना को अंजाम दिया. घटना की सूचना मिलने के बाद मखदुमपुर थाना पुलिस और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची व जांच शुरू कर दी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MINTU KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >