Jehanabad : जदयू विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष का किया गया स्वागत

जनता दल यूनाइटेड विधि प्रकोष्ठ बिहार प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष डॉ आनंद कुमार का आगमन सोमवार को जिला न्यायालय में हुआ.

जहानाबाद नगर. जनता दल यूनाइटेड विधि प्रकोष्ठ बिहार प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष डॉ आनंद कुमार का आगमन सोमवार को जिला न्यायालय में हुआ. इस अवसर पर उन्होंने विधिक संघ के सभागार में अधिवक्ताओं के साथ संवाद स्थापित किया और संगठनात्मक मजबूती को लेकर विचार-विमर्श किया. अध्यक्ष के स्वागत में जदयू विधि प्रकोष्ठ के अध्यक्ष अधिवक्ता शारदानंद कुमार ने अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर अभिनंदन किया. कार्यक्रम में अधिवक्ता महेन्द्र सिंह, राकेश कुमार, मुकेश कुमार वर्मा, अरविंद दास, राजकुमार, अमरनाथ, अजीत कुमार, विनय कुमार, प्रकाश चंद एवं अंजुमन मेहता सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं ने भाग लिया. अपने संबोधन में डॉ आनंद ने कहा कि चूंकि यह चुनावी वर्ष है, ऐसे में सभी अधिवक्ता एकमत होकर जदयू के पक्ष में कार्य करें एवं विधि प्रकोष्ठ को और अधिक मजबूत बनाएं. उन्होंने अधिवक्ताओं के कल्याण से जुड़ी योजनाओं को लेकर सीएम के समक्ष अपनी बात रखने की भी बात कही.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mintu kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >