Jehanabad : कुर्था में चौकीदारों को पढ़ाया गया कर्तव्यनिष्ठा का पाठ

स्थानीय थाना परिसर में रविवार को थाना क्षेत्र के विभिन्न गांव के चौकीदारों व दफादारों को कुर्था थानाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार ने बैठक आयोजित कर कर्तव्य निष्ठा का पाठ पढ़ाया.

कुर्था

. स्थानीय थाना परिसर में रविवार को थाना क्षेत्र के विभिन्न गांव के चौकीदारों व दफादारों को कुर्था थानाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार ने बैठक आयोजित कर कर्तव्य निष्ठा का पाठ पढ़ाया. इस दौरान उन्होंने कहा कि राज्य में पूर्णता शराबबंदी है. इसको लेकर अपने-अपने क्षेत्र में वैसे शराब तस्करों, शराबियों पर पहली नजर बनाये रखें जो चोरी-चुपके शराब की बिक्री या शराब के सेवन करने में लिप्त हैं. वैसे लोगों को चिन्हित कर थाने को सूचना दें, ताकि उसे पर कार्रवाई किया जा सके. वहीं उन्होंने कहा कि ड्यूटी के दौरान सभी चौकीदार व वफादार ड्रेस कोड का पालन करना सुनिश्चित करें. साथ ही अपने-अपने गांव में वैसे संदिग्ध व्यक्ति जिसे लगे कि वह कोई अनजान व्यक्ति है, इसकी सूचना तत्काल थाने को दें. वहीं उन्होंने क्षेत्र में तमाम प्रकार की गतिविधियों पर पैनी नजर बनाए रखने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि शराबबंदी के दौरान शराब तस्कर पर भी नजर बनाए रखें. वहीं अपने-अपने क्षेत्र से तमाम प्रकार की जानकारियां थानाध्यक्ष को दें. इस मौके पर चौकीदार दफादार संघ के अध्यक्ष मिथिलेश कुमार अकेला उर्फ दारा सिंह, कमल यादव, उमाकांत सिंह, विनोद यादव समेत थाना क्षेत्र के विभिन्न गांव के चौकीदार व दफादार शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mintu kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >